UP Board Academic Calendar 2022–23 PDF | यूपी बोर्ड एकेडमिक कैलेंडर जारी

UP Board Academic Calendar 2022–23 PDF : नमस्कार दोस्तों! यूपी बोर्ड का एकेडमिक कैलेंडर(UP BOARD ACADEMIC CALENDAR) जारी हो चुका है इस बार क्लास नौवीं(9th)और दसवीं(10th) के पैटर्न में कई सारे बदलाव हुए हैं। यूपी बोर्ड मैं क्लास नौवीं और दसवीं के परीक्षा पैटर्न में क्या-क्या बदलाव किए हैं।

UP Board Academic Calendar 2022–23
UP Board Academic Calendar 2022–23

2022–23 में किस तरह से परीक्षा होगी। परीक्षा का क्या पैटर्न रहेगा। एग्जाम कब होंगे। कौन कराएगा ये एग्जाम। आज के इस आर्टिकल में हम यूपी बोर्ड के एकेडमिक कैलेंडर के बारे में सभी जानकारी देने वाले हैं। और साथ ही छात्रों के मन में जो सवाल है कि परीक्षा के पैटर्न में क्या क्या बदलाब किया गया है ये संपूर्ण जानकारी आज के इस आर्टिकल में दी गई है। कृपया आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Table of contents:–

  • Up board academic calendar 2022–23

  • Up board academic calendar overview

  • ये होगा नया पैटर्न

  • अब होंगे पांच एग्जाम

  • कब होंगी प्री बोर्ड परीक्षा

  • मार्च 2023 में होंगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Up board academic calendar 2022–23: यूपी बोर्ड एकेडमिक कैलेंडर जारी

यूपी सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है एकेडमिक कैलेंडर में सांप दिया गया है कि उत्तर प्रदेश में माध्यमिक कक्षाओं में पाठ्यक्रम 20 जनवरी 2023 तक पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा कक्षा नौवीं और दसवीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। यह भी जानकारी दी गई है कि पहली बार सत्र में 5 मासिक परीक्षाएं होंगी अर्थात 5 एग्जाम होंगे। कोरोना काल के बाद यूपी सरकार अपनी शैक्षणिक व्यवस्था को ट्रैक पर लाने के लिए 2022 23 के सत्र को अच्छे से चलाने के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके आधार पर कक्षा 9वी एवं दसवीं की लिखित परीक्षा के पैटर्न में बदलाव भी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य के सभी स्कूलों में एजुकेशनल सिस्टम क्या है और एजुकेशन ट्रिप का आयोजन कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों को छात्रों की ईमेल आईडी बनाने का आदेश दिया है ताकि आयोग की सभी जानकारी और एजुकेशन सिस्टम की जानकारी सीधे छात्रों के पास पहुंचे।

Up board academic calendar 2022-23 overview:–

सत्र आरंभ करने की तिथि

1 अप्रैल 2022

मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार वर्णात्मक एवं बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट

जुलाई 2022 अंतिम सप्ताह

अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन

सितंबर 2022 अंतिम सप्ताह

अर्धवार्षिक लिखित परीक्षा का आयोजन

अक्टूबर 2022 के द्वितीय या तृतीय सप्ताह में

मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार वर्णात्मक परीक्षा के आधार पर मासिक टेस्ट

नवंबर 2022 अंतिम सप्ताह

मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट

दिसंबर 2022 अंतिम सप्ताह

सभी कक्षाओं में पाठ्यक्रम पूर्ण करने की तिथि

20 जनवरी 2023

कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन

जनवरी 2023 तृतीय सप्ताह में

कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की प्री बोर्ड लिखित परीक्षा का आयोजन

1 से 15 फरवरी 2023 तक

बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन

मार्च 2023

UP Board अब होंगे पांच एग्जाम:–

उत्तर प्रदेश के एजुकेशन मिनिस्टर ने कहा है कि अब छात्रों को एक सत्र में 5 परीक्षा देनी होगी। इसमें से तीन परीक्षा मल्टीपल चॉइस और दो परीक्षा डिस्क्रिप्टिव होंगी। मेनली उत्तर प्रदेश सरकार ने नवीं और दसवीं के परीक्षा पैटर्न में ही बदलाव किया है तो कक्षा नौवीं और दसवीं के पेपर को दो भागों में बांटा जाएगा।

UP Board 2022-23 ये होगा नया पैटर्न:–

उत्तर प्रदेश बोर्ड के एकेडमिक कैलेंडर में साफ-साफ बताया गया है कि कक्षा नौवीं और दसवीं के एग्जाम एक नए पैटर्न पर किए जाएंगे। कक्षा नौवीं और दसवीं की परीक्षा में प्रश्न पत्र में दो-दो सेक्शन होंगे पहला सेक्शन ऑब्जेक्टिव अर्थात बहुविकल्पीय प्रश्नों का होगा जिसमें कुल 30 नंबर होंगे इसके उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे।

वही दूसरा सेक्शन सब्जेक्टिव होगा जो 70 नंबर का होगा कक्षा 9वी और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 16 से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा इसी समय बोर्ड की प्रेक्टिकल परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मार्च 2023 में निर्धारित की जाएंगी।

UP Board कब होंगी प्री बोर्ड परीक्षा 2022-23 :–

यूपी एकेडमिक कैलेंडर के अंदर साफ-साफ बताया गया है कि प्री बोर्ड परीक्षा 01 फरवरी 2023 से लेकर 15 फरवरी 2023 तक आयोजित की जायेंगी और इनका पाठ्यक्रम 20 जनवरी 2023 तक कंप्लीट हो जाएगा।

UP Board मार्च 2023 में होंगी यूपी बोर्ड परीक्षा:–

जी हां दोस्तों! मार्च 2023 में यूपी बोर्ड की परीक्षा आयोजित कराई जाएंगी। यूपी बोर्ड के एकेडमिक कैलेंडर के अंदर बताया गया है कि यूपी बोर्ड के एग्जाम मार्च 2023 में आयोजित की जावेगी और इनका पाठ्यक्रम 20 जनवरी 2023 तक पूरा करा दिया जाएगा।

Note:- यूपी बोर्ड सत्र 2022-23 का ऑफिशियल एकेडमिक कैलेंडर एक बार अवश्य पढ़ें जिसकी लिंक नीचे दी गई है। जिस में और अधिक जानकारी दी गई है।

Official Acadmic Calendar PDF

Note:- यूपी एकेडमिक कैलेंडर 2022–23 के सभी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में दे दी है अगर यह जानकारी आपको इनफॉर्मेटिव लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ में जरूर शेयर कीजिए। पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Rate this post

Leave a Comment