MP Board trimaasik Pariksha Results 2022 : एमपी बोर्ड सत्र 2022-23 की त्रैमासिक परीक्षा रिजल्ट को तैयार करने या त्रैमासिक परीक्षा के मूल्यांकन के लिए लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें क्लास 9th, 10th 11th 12th की त्रैमासिक परीक्षा 2022-23 का मूल्यांकन करने के आदेश जारी किए हैं और इस जारी किए गए मूल्यांकन आदेश नोटिफिकेशन के अनुसार ही आप कि त्रैमासिक परीक्षाओं का रिजल्ट तैयार किया जाएगा तो ऐसे में आप सभी सोच रहे होंगे कि क्या रिजल्ट तैयार करने के लिए उत्तर पुस्तिकाएं स्कूल में ही चेक की जाएंगी या फिर स्कूल से बाहर जाएंगे तो हम आपको लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी किए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार आपको त्रैमासिक परीक्षा मूल्यांकन के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं चलिए जानते हैं
Trimaasik Pariksha Results 2022-23 लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा त्रैमासिक परीक्षा मूल्यांकन आदेश जारी
विषय:- शैक्षणिक सत्र 2022-23 की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा के मूल्यांकन संबंधी निर्देश |
शैक्षणिक सत्र 2022-23 की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं दिनांक 7/10/22 से प्रारंभ हो रही है। त्रैमासिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाये रखने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन वार्षिक परीक्षा की भांति विकासखण्ड के उत्कृष्ट विद्यालय के समन्वय से विकासखण्ड के अंतर्गत दूसरे विद्यालय से कराया जाना है। इसकी प्रक्रिया निम्नानुसार रहेगी
- त्रैमासिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नोडल तथा विकासखण्ड के उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य केन्द्राध्यक्ष होंगे। 2. प्रत्येक शास. हाई / हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य प्रतिदिवस परीक्षा उपरान्त उत्तर पुस्तिका को सील करेंगे तथा सुरक्षित रखेंगें।
- परीक्षा के दौरान दिनांक 11, 15 तथा 18 अक्टूबर को उस दिवस तक सम्पन्न हुई परीक्षाओं की
समस्त उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल संबंधित विद्यालय के प्राचार्य विकास खण्ड के उत्कृष्ट
विद्यालय के प्राचार्य को जमा करेंगे एवं उसी दिवस अन्य विद्यालय की उत्तर पुस्तिकाएं
मूल्यांकन हेतु लेकर जाएंगे।
- समस्त प्राचार्य 29/10/2022 तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण करेंगे तथा अंक पत्रक उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य को जमा करेंगे उसी दिवस प्राचार्य अपने विद्यालय के अंक पत्रक प्राप्त करेंगे।
- प्राचार्य अपने विद्यालय का परीक्षा परिणाम तैयार कर दिनांक 31/10/22 तक परीक्षा परिणाम विमर्श पार्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे।
- विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड के उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य का उत्तरदायित्व होगा कि त्रैमासिक परीक्षा की शुचिता तथा परीक्षा के मूल्यांकन की गोपनीयता बनी रहे। 7. जिला शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से टीम गठित कर प्रत्येक कक्षा की 5 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराना सुनिश्चित करेंगे।
MP board त्रैमासिक परीक्षा रिजल्ट कब आएगा 2022
छात्रों 7 अक्टूबर से कक्षा नवी दसवीं ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों की त्रैमासिक परीक्षाएं प्रारंभ हुई हैं और यह लगभग 18 अक्टूबर तक आपकी त्रैमासिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी और इसके बाद में आप का त्रैमासिक परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जाएगा लेकिन सवाल यह है कि कक्षा नौवीं से बारहवीं तक त्रैमासिक परीक्षा का रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा यह तो छात्रों आपका त्रैमासिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं दूसरे स्कूल में चेक की जाएंगी और वहां से रिजल्ट तैयार होने के बाद में आपके स्कूल में आएगा इसके बाद में रिजल्ट घोषित किया जाएगा और इस पूरी प्रक्रिया में लगभग आपकी कक्षा नौवीं से 12वीं त्रैमासिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद लगभग 15 से 20 दिन बाद आप का रिजल्ट जारी हो सकता है और यह रिजल्ट स्कूल स्तर पर जारी किया जाएगा जिसकी जानकारी आपको इस स्कूल से मिलती रहेगी।
यह भी पढ़ें:-
MP Board क्लास 9th हिंदी त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 9th अंग्रेजी त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 9th विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 9th सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 9th संस्कृत त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 9th गणित त्रैमासिक पेपर 2022-23
यह भी पढ़ें:-
MP Board क्लास 10th हिंदी त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 10th अंग्रेजी त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 10th विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 10th सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 10th संस्कृत त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 10th गणित त्रैमासिक पेपर 2022-23
यह भी पढ़ें:-
MP board 11th Chemistry Trimasik Paper 2022–23
MP board 11th Biology Trimasik Paper 2022-23
Mp board 11th physics Trimasik Paper 2022-23
MP Board 11th English trimasik paper 2022-23
MP Board 11th hindi trimasik paper 2022-23
MP Board 11th Math trimasik paper 2022-23
यह भी पढ़ें:-
MP board 12th Chemistry Trimasik Paper 2022–23
MP board 12th Biology Trimasik Paper 2022-23
Mp board 12th physics Trimasik Paper 2022-23
MP Board 12th English trimasik paper 2022-23
MP Board 12th hindi trimasik paper 2022-23
MP Board 12th Math trimasik paper 2022-23
Note:- छात्रों के आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों को शेयर करें।