दोस्तों पत्र लिखना एक कला है चाहे वह किसी भी प्रकार का पत्र हो आवेदन पत्र, शिकायत पत्र,बधाई पत्र आदि।वैसे तो पत्र हम सभी लिख ही लेते हैं लेकिन सटीक और अच्छा पत्र हर कोई नहीं लिख पाता।ऐसा पत्र जो आपकी बात को सुस्पष्ट एक ही बार मे समझा दे। दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आवेदन पत्र लिखने के बारे में जानेंगे। और देखेंगे कि निर्धन छात्र कोष से छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र किस प्रकार लिखा जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको एप्लीकेशन लिखने के सही तरीक़े के बारे में बताएंगे। और यह भी की आप अपनी एप्लिकेशन को सरल और आकर्षक शब्दों में कैसे लिखे। एप्लीकेशन लिखना बड़ी बात नहीं है लेकिन उसे परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में किस प्रकार से किस फॉर्मेट में जमा कर लिखा जाए जिससे कि आपको परीक्षक पूरे-पूरे अंक देने के लिए मजबूर हो जाए यह जानना आवश्यक है। कई बार जांचकर्ता छोटी-छोटी गलतियों के कारण अंक काट लेता है और आपके नंबर कम आते हैं। हम आपको बताएंगे की एप्लीकेशन लिखते समय आपको कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी है। साथ ही हम आपको सही फॉर्मेट में लगभग लगभग उन सभी टॉपिक्स पर जो परीक्षा में पूछे जाते हैं एप्लीकेशन लिखना बताएंगे।परीक्षा में किस प्रकार से एक ही प्रश्न को अलग-अलग तरीके से पूछा जा सकता है यह भी हम आपको बताएंगे।
आवेदन पत्र लिखने का सही तरीका
इसके लिए आपको परीक्षा में पूछे गए विषय पर आवेदन लिखना होता है। आवेदन 3 पैराग्राफ में लिखा जाता है। पहले पैराग्राफ में आपको निम्न बिंदु लिखने होते हैं-
- संबोधन ‘ सेवा मे,’ लिखे।
- इसके बाद जिसके लिए आप पत्र लिख रहे हैं उसका पद बताना होता है। जैसे प्राचार्य महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी महोदय, या कलेक्टर महोदय आदि जिस भी अधिकारी को आप पत्र लिख रहे है। उसे उसके पद से सम्बोधित करेंगे।
- उसके बाद जिस संस्था के लिए यह पत्र लिखा जाता है आपको उसका नाम लिखना होता है।
- इसके बाद आपको उस शहर का नाम लिखना होता है जहां संस्था है।
- अब आपको आवेदन का विषय लिखना होता है।अर्थात आप जिस विषय पर आवेदन करना चाहते हैं उसे लिखना होता है जैसे शुल्क मुक्ति, अवकाश, त्याग प्रमाण पत्र हेतु आदि। और यदि शिकायत पत्र हो तो जो शिकायत हो वो लिखते हैं।
दूसरे पैराग्राफ में आपको सम्बंधित विषय पर 8-10 लाइन लिखना होता है। इसमें आपको यह बताना होता है कि आपका विषय कितना सही और विचारणीय है। यह पैराग्राफ बहुत ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहये।
निर्धन छात्र कोष से छात्रवृत्ति हेतु आवेदन-पत्र
चलिए दोस्तों अब हम आपको बताते है कि यदि आपको निर्धन छात्रवृत्ति कोष से छात्रवृत्ति निकलवाने के लिए आवेदन पत्र लिखना हो तो आप किस प्रकार से लिखेंगे।
सेवा में,
प्रचार्य महोदय,
माधव विद्या मन्दिर छतरपुर।
विषय : निर्धन छात्र कोष से छात्रवृत्ति हेतु आवेदन-पत्र।
महोदय,
मुझे ज्ञात हुआ है कि इस वर्ष विद्यालय द्वारा कुछ गरीब और मेधावी छात्रों को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जायेंगी। इसलिए मैं आपकी सेवा में अपना यह आवेदन-पत्र प्रस्तुत कर रहा हूँ।
मैंने आपके विद्यालय से माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की तथा विज्ञान तथा गणित विषयों में मैंने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। पिछली सभी कक्षाओं में भी में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहा हूं। मैं विद्यालय की ओर से जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में सक्रिय भाग लेता रहा हूँ।
मैं एक निर्धन मजदूर परिवार से सम्बन्ध रखता हूँ। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण मुझे पढ़ाने में मेरे पिताजी को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
अतः मुझे आशा है कि आप मेरे आवेदन-पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए छात्रवृत्ति प्रदान करने की महती कृपा करेंगे। इसके लिए मैं आपका आजीवन ऋणी रहूँगा।
धन्यवाद
आपका आज्ञाकारी शिष्य
दीपक वैरागी
कक्षा-XII
दिनांक- …………
अब हम आपको बताते हैं कि आवेदन पत्र के लिए आपसे कितने प्रकार से प्रश्न किया जा सकता है।
प्रश्न अपने विद्यालय के प्राचार्य को निर्धन छात्र कोष से छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र लिखिए
अथवा
प्रश्न अपने विद्यालय के प्राचार्य महोदय को एक आवेदन पत्र लिखिए जिसमें अपनी निर्धनता का उल्लेख करते हुए निर्धन छात्र निधि से आर्थिक सहायता मांगीए।
अथवा
प्रश्न आपका नाम गौतम मांगी है। आप रीवा की रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय के छात्र हैं आपकी आर्थिक स्थिति अव्यवस्थित होने की कारण निर्धन छात्र कोष से छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र लिखिए।
आवेदन लिखने में कभी न करे यह गलतियां
- सम्बोधन के बाद कोमा लगाना न भूलें।
- पद तथा संस्था के नाम के बाद भी कोमा अवश्य लगाए।
- स्थान का नाम लिखने के बाद पूर्ण विराम लगाए।
- विषय एक लाइन से अधिक का नही होना चाहिए।
- लाइन या बात पूरी होने पर पूर्ण विराम अवश्य लगाए।
- आप आवेदन पत्र लिखते समय हिंदी के सरल शब्दों का प्रयोग करें। आवेदन में भाषा को बहुत ज्यादा कठिन न बनाए।
- अपने विषय को सही बताने का प्रयास करें।
- एक ही लाइन को बार-बार न दोहराए।
- शब्दों की शुध्दता का पूर्ण ध्यान रखें।
- बोर्ड परीक्षा में application में अपना नाम कभी न लिखे। अ ब स ही लिखें।
- धन्यवाद जरूर लिखें।
- दिनांक अवश्य डाले।
- यदि प्रश्न में नाम पता दिया गया है तो उसी नाम पते का प्रयोग करें। अन्यथा आपको नम्बर नहीं दिए जायंगे।
यदि आपको हमारा आर्टिकल पसन्द आया हो तो इसे अपने दोस्तों से शेयर जरूर करें। धन्यवाद…