MP board 10th samajik vigyan varshik paper 2022 :- कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर के ऑब्जेक्टिव (O.T.) प्रश्नों की तैयारी के लिए हम कुछ महत्वपूर्ण Objective Question Solution लेकर आए हैं आप के क्लास 10th सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर की तैयारी को और भी मजबूत बनाने के लिए तो छात्रों अगर आप ऑब्जेक्ट प्रश्नों की तैयारी करना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए इंपोर्टेंट होने वाली है इसलिए आप इस पोस्ट को पूरा ध्यान से अवश्य पढ़ें।
MPBSE: 10th सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2022 Objective Solution
3. जल संसाधन
• सही विकल्प चुनकर लिखिए
1 हीराकुड बाँध किस नदी पर बना है
(क) सतलुज (ख) महानदी
(ग) गोदावरी (घ) व्यास
2 सरदार सरोवर बाँध किस नदी पर बनाया गया है ?
(क) चंबल (ख) नर्मदा
(ग) बेतवा (घ) गोदावरी
3 निम्नलिखित में से किस नदी पर बहुउद्देशीय नदी परियोजना नहीं है ?
(क) सतलुज (ख) महानदी
(ग) नर्मदा (घ) यमुना
14. निम्नलिखित में से कौन सा ताजा पानी का स्त्रोत है
(क) वर्षा (ख) भूजल
(ग) मूतल (घ) उपर्युक्त सभी
15. निम्नलिखित में से किसके द्वारा आज भारत में उत्पादित कुल बिजली का लगभग 22 प्रतिशत है
(क) सौर ऊर्जा (ख) जल विद्युत ऊर्जा
(ग) भूतापीय ऊर्जा (घ) पवन ऊर्जा।
उत्तर- 1. (ख) महानदी, 2. (ख) नर्मदा. 3. (घ) यमुना 4 (घ) उपर्युक्त सभी 5. (ख) जल विद्युत ऊर्जा
•सत्य / असत्य छाँटकर लिखिए
1. महासागर का जल अलवणीय जल होता है।
2. कावेरी नदी विवाद कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों के बीच का विवाद है।
3. सरदार सरोवर बाँध गुजरात में ताप्ती नदी पर बनाया गया।
4. प्राचीन भारत में चंद्रगुप्त मौर्य के समय वृहद स्तर पर बाँध, झील और सिंचाई तंत्रों का निर्माण कराया गया
5. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बाँधों को आधुनिक भारत के मंदिर कहा था।
उत्तर- 1. असत्य, 2. सत्य, 3. असत्य, 4. सत्य, 5 सत्य
एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए
1. भारत में कुल विद्युत का कितना प्रतिशत भाग जल विद्युत से प्राप्त होता है ?
2. भारत में सतलुज, व्यास, बेसिन पर कौन सा बाँध बनाया गया है ?
3. बंगाल का शोक किस नदी को कहा जाता है ?
4. कोयना बाँध किस राज्य में स्थित है ?
5. सरदार सरोवर बाँध परियोजना कितने राज्यों की संयुक्त परियोजना है ?
6. बहुउद्देशीय परियोजना का कोई एक उद्देश्य लिखिए।
उत्तर- 1. 22 प्रतिशत, 2. भाखड़ा नांगल बांध 3. कोसी नदी, 4. महाराष्ट्र 5. चार 6. बाढ रोकना / सिंचाई
4. कृषि
सही विकल्प चुनकर लिखिए
1. निम्नलिखित में से कौन-सी उस कृषि प्रणाली को दर्शाता है ? जिसमें एक ही फसल लंबे चौडे क्षेत्र में उगाए जाती है।
(क) बागाती कृषि (ख) स्थानांतरित कृषि
(ग) गहन कृषि (घ) रोपण कृषि
2 निम्नलिखित में से कौन-सी रबी की फसल है ?
(क) चावल (ख) मक्का
(ग) सोयाबीन (घ) गेहूँ
3 निम्नलिखित में से कौन सी एक फलीदार फसल है।
(क) गेहूँ (ख) चना
(ग) मक्का (घ) दाले
4. भारत की कितनी जनसंख्या कृषि कार्यों में सलग्न है ?
(क) एक चौथाई (ख) दो तिहाई
(ग) तीन चौथाई (घ) एक तिहाई
5. निम्नलिखित में से भारत की मुख्य खाद्यान्न फसल है।
(क) गेहूँ (ख) मक्का
(ग) बाजरा (घ) चावल
“कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2022 यह जरूर रट लेना”
उत्तर- 1. (क) बागाती कृषि, 2 (घ) गेहूँ 3. (घ) दालें. 4. (ख) दो तिहाई 5. (घ) चावल
सत्य / असत्य छाँटकर लिखिए
1. रोपण कृषि के द्वारा चाय, कॉफी और रबर इत्यादि का रोपण किया जाता है।
2. वर्ष 2015 के औंकड़ों के आधार पर भारत चाय का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
3. कपास, जूट और प्राकृतिक रेशम भारत में उगाई जाने वाली रेशेदार फसलें है।
4. भारतीय कृषि 60 प्रतिशत लोगों को आजीविका प्रदान करती है।
5. चाय की झाड़ियों को उगाने के लिये वर्ष भर कोष्ण, नम और पाला रहित जलवायु की आवश्यकता पढ़ती है।
उत्तर- 1 सत्य .2. सत्य, 3. सत्य, 4. असत्य, 5. सत्य
• एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए
1. भारतीय जनसंख्या का मूल आधार क्या है ?
2. देश के किन राज्यों में चावल की दो या तीन फसलें ली जाती है ?
3. भारत का सर्वाधिक जूट उत्पादक राज्य कौन-सा है।
4. भूमि पर जनसंख्या का अधिक दबाव वाले क्षेत्रों में किस प्रकार की कृषि की जाती है ?
5. उस फसल का नाम बताये जो उत्तर भारत में खरीफ तथा दक्षिण भारत में रबी की फसल है।
उत्तर- 1 कृषि, 2. पश्चिम बंगाल, 3 पश्चिम बंगाल, 4 गहन कृषि, 5. तिल
5. खनिज तथा उर्जा संसाधन
•सही विकल्प चुनकर लिखिए
1. निम्नलिखित में से अधात्विक खनिज है
(क) लोहा (ख) मैग्नीज
(ग) ताँबा (घ) अभ्रक
2 मैंगनीज का उत्पादन किस राज्य में सबसे अधिक होता है ?
(क) बिहार (ख) पश्चिम बंगाल
(ग) ओड़िसा (घ) मध्य प्रदेश
3. देश का लगभग 52 प्रतिशत तांबा कौन सा राज्य उत्पादित करता है ?
(क) मध्य प्रदेश (ख) छत्तीसगढ़
(ग) झारखंड (घ) बिहार
4. निम्नलिखित में से कौन सा कोयले का प्रकार है, जिसका वाणिज्य प्रयोग में अधिक किया जाता है
(क) लिग्नाइट (ख) पीट
(ग) एन्थ्रासाइट (घ) बिटुमिनस
5. निम्नलिखित में से कौन सा ऊर्जा का नवीकरणीय नहीं स्त्रोत है
(क) जल विद्युत ऊर्जा (ख) पवन ऊर्जा
(ग) सौर ऊर्जा (घ) आणविक ऊर्जा
उत्तर- 1 (घ) अभ्रक, 2. (ग) ओडिसा 3. (क) मध्य प्रदेश 4. (घ) बिटुमिनस 5. (घ) आणविक ऊर्जा
• रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. भारत का सबसे अधिक पेट्रोलियम उत्पादन,,,,,,,,,,,,,,,,क्षेत्र से प्राप्त होता है।
2. भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र,,,,,,,,,,,,,स्थित है।
3. भारत का सबसे पुराना तेल उत्पादक राज्य,,,,,,,,,,,है।
4. कोयला उत्पादन में भारत का,,,,,,,,,,,,स्थान है।
5. जलोढ़ निक्षेप,,,,,,,,,,,,,,,के नाम से जाने जाते हैं।
उत्तर- 1. मुम्बई हाई 2. भुज के निकट माधोपुर 3, असम, 4 पांचवा 5. प्लेसर निक्षेप,
• सत्य / असत्य छाँटकर लिखिए
1. भारत में 98 प्रतिशत कोयले के भंडार गोंडवाना युग के है।
2. खनिज केवल कठोर रूप में पाये जाते है।
3. अयस्कों के सतत उत्खनन से लागत घटती है।
4. हीरे की खुदाई सर्वप्रथम भारत में हुई थी।
उत्तर- 1. सत्य, 2. असत्य, 3. असत्य, 4. सत्य,
• एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए
1. भारत किस देश को सर्वाधिक लौह अयस्क निर्यात करता है ?
2. चूने के पत्थर का सबसे अधिक उपयोग किस उद्योग में होता है ?
3. भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा केन्द्र कौन सा है ?
4. कोयला किस प्रकार का खनिज है ?
उत्तर- 1. जापान, 2. सीमेन्ट उद्योग, 3 तारापुर, 4. अधात्विक ऊर्जा खनिज,
6.विनिर्माण उद्योग
सही विकल्प चुनकर लिखिए
1. भारत में कौन-सा राज्य सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है ?
(क) मध्यप्रदेश (ख) गुजरात
(स) राजस्थान (द) पंजाब
2. भारत में रेशम उद्योग का प्रमुख केंद्र है
(क) मुम्बई (ख) मैसूर
(ग) अहमदाबाद (घ) जयपुर
3. भारत के किस राज्य में चीनी का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है ?
(क) पंजाब (ख) मध्यप्रदेश
(ग) उत्तरप्रदेश (घ) बिहार
4. प्रथम जुट मिल की स्थापना किस स्थान पर हुई ?
(क) कोलकाता (ख) अहमदाबाद
(ग) सूरत (घ) मुम्बई
5. भारत का सबसे प्राचीन और प्रमुख उद्योग कौन-सा है ?
(क) चीनी उद्योग (ख) सूती वस्त्र उद्योग
(ग) जूट उद्योग (घ) कागज उद्योग
6. टाटा आयरन एण्ड स्टील कम्पनी जमशेदपुर किस राज्य में स्थित है ?
(क) मध्यप्रदेश (ख) छत्तीसगढ़
(ग) झारखंड (घ) बिहार
7. हवाई जहाज, बर्तन व तार बनाने में किस धातु का प्रयोग किया जाता है ?
(क) तांबा (ख) एल्युमीनियम
(ग) लोहा (घ) चांदी
8. भिलाई इस्पात संयंत्र किस राज्य में स्थित है ?
(क) मध्यप्रदेश (ख) छत्तीसगढ़
(ग) ओड़िसा (घ) झारखंड
9. विश्व में जूट निर्यात में भारत कौन से स्थान पर है ?
(क) प्रथम, (ख) द्वितीय
(ग) तृतीय (घ) चतुर्थ
उत्तर-1. (ख) गुजरात, 2. (ख) मैसूर 3. (ग) उत्तरप्रदेश, 4. (क) कोलकाता, 5 (ख) सूती वस्त्र उद्योग, 6. (ग) झारखंड, 7. (ख) एल्युमीनियम 8. (ख) छत्तीसगढ़ 9. (ख) द्वितीय,
• रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. भारत विनिर्माण उद्योग से कुल घरेलु उत्पादन का,,,,,,,,,,,,,प्रतिशत प्राप्त करता है।
2 भारत में चीनी उत्पादन में विश्व में,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,स्थान है।
3. गुजरात में कृत्रिम वस्त्र उद्योग,,,,,,,,,,,,,,,में स्थापित किया गया है।
4. वस्त्र उद्योग में,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,लोग कार्यरत है।
5. बोकारो इस्पात संयंत्र सन,,,,,,,,,,,,,,,,में स्थापित किया गया।
उत्तर- 1. 172 प्रतिशत 2. दूसरा, 3 सूरत, 4.350 लाख, 5. वर्ष 1972,
Note- कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को लेकर यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट में अवश्य बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें।