9th vigyan varshik paper 2022 :- मध्य प्रदेश में पढ़ने वाले क्लास 9th की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं तो परीक्षार्थियों आज कि यह पोस्ट हमारी क्लास 9 विज्ञान वार्षिक पेपर को लेकर होने वाली है छात्रों विज्ञान वार्षिक पेपर का एक मॉडल पेपर वायरल हो रहा है जो आप इस पोस्ट के माध्यम से देख सकते हैं इस क्लास नाइंथ विज्ञान मॉडल पेपर में दिए गए सभी ऑब्जेक्टिव प्रश्न के आंसर भी आपको मिल जाएंगे जिससे आप क्लास 9th विज्ञान वार्षिक पेपर के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की तैयारी कर सकते हैं और इसके अलावा आपको इस मॉडल पेपर में महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं जो आपकी क्लास नाइंथ वार्षिक पेपर में पूछे जा सकते हैं इसलिए एक बार इस मॉडल पेपर को पूरा जरूर देखें।

Model paper 2021-22
सेट – A
कक्षा – 9वीं
विषय – विज्ञान
समय- 03:00 घण्टा पूर्णांक-80
निर्देश :―
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
- निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर हल करें ।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1 × 32 अंक निर्धारित हैं।
- प्रश्न क्रमांक 5 से 14 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है ।
- प्रश्न क्रमांक 15 से 18 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है ।
- प्रश्न क्रमांक 19 से 22 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न .1 सही विकल्प चुनकर लिखिए-
- इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की-
(a) जे जे थॉमसन (b) गोल्डस्टीन (c) रदरफोर्ड (d) डाल्टन
- गुणसूत्र बने होते हैं-
(a) DNA (b) प्रोटीन (c) DNA एवं प्रोटीन (d) RNA
III. सोडियम का रासायनिक प्रतीक है-
(a) SO (b) Sd (c) NA (d) Na
IV. विस्थापन परिवर्तन की दर कहलाती है-
(a) चाल (b) त्वरण (c) वेग (d) दूरी
V. निम्न में से संवेग का सही सूत्र है-
(a) P = mv (b) m = pv (c) V = pm (d) p = mv2
VI. ऊर्जा का SI मात्रक होगा-
(a) वाट (b) अशवशक्ति (c) शक्ति (d) ऊष्मा
VII. ऐच्छिक पेशी पाई जाती है-
(a) आहार नाल में (b) पैर में (c) आंख में (d) फेफड़ों में
VIII. सजीव कोशिका किसके द्वारा खोजी गई है –
(a) रॉबर्ट हुक (b) पुर्किंजे (c) ल्यूवेन हॉक (d) रॉबर्ट ब्राउन
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
i. ध्वनि तरंगे —— यांत्रिक तरंगे होती हैं।
ii. रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से—– होता है ।
iii . रवि की खेती —- से ——- की जाती है।
iv. पदार्थ —– अवस्थाओं में होता है।
v. बर्फ जल और जल वास्तु के —– समान होता है।
vi. समस्थानिकों में समान—— परंतु भिन्न—— होते हैं।
vii कोशिका का नियंत्रण कक्ष——- है ।
viii. कवक में——- नहीं होता है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए-
i. लाइसोसोम 746 वाट
ii. रसधानी स्थाई कृत मोटाई
iii. संयोजी ऊतक आत्मघाती थैली
iv. स्थूल कोण ऊतक संग्रह थैली
v. G का मान रक्त
vi. चांद पर g का मान सोनार
vii. एक अश्व शक्ति 6.673 × 10-11
viii. पराश्रव्य तरंगें g/6
प्रश्न4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए―
i. ध्वनि तरंगे किस प्रकार की तरंगे होती है ?
ii. कुकुट पालन में किसकी उन्नत नस्ल विकसित की जाती है?
iii. मत्स्य उत्पादन में अपार वृद्धि क्या कहलाती है?
iv. एड्स का पूरा नाम लिखिए।
v. हेपेटाइटिस में हमारे शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है?
vi. गतिज ऊर्जा का व्यंजक लिखिए ।
vii. मनुष्य का वैज्ञानिक नाम क्या होता है?
viii. वर्गीकरण का पिता किसे कहते हैं?
प्रश्न 5. गर्मी शुष्क दिनों में कूलर अधिक ठंडा क्यों करता है?
अथवा
हमें इसकी गंध बहुत दूर बैठे हुए भी पहुंच जाती है। कारण बताइए।
प्रश्न 6. योगिक किसे कहते हैं?
अथवा
निलंबन किसे कहते हैं ?
प्रश्न 7. समभारिक किसे कहते हैं?
अथवा
केनाल किरणें क्या है?
प्रश्न 8. रक्त के दो कार्य लिखिए।
अथवा
रेखित पेशी का नामांकित चित्र बनाइए।
प्रश्न 9. ऊतक क्या है?
अथवा
रंध्र के कार्य लिखिए।
प्रश्न10. त्वरण किसे कहते हैं?
अथवा
औसत चाल से आप क्या समझते हो?
प्रश्न 11. सदिश राशियां किसी कहते हैं ?उदाहरण सहित परिभाषा दीजिए। अथवा
सरल रेखीय गति की परिभाषा दीजिए ।
प्रश्न 12. गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम का महत्व लिखिए।
अथवा
उत्प्लावक्ता से आप क्या समझते हैं?
प्रश्न 13. यदि चंद्रमा पृथ्वी को आकर्षित करता है तो पृथ्वी चंद्रमा की ओर गति क्यों नहीं करती?
अथवा
गुरुत्वाकर्षण बल से आप क्या समझते हो ?
प्रश्न 14. किसी तरंग के दो गुणधर्म लिखिए।
अथवा
ध्वनि के परावर्तन के व्यवहारिक उपयोग लिखिए।
प्रश्न 15. सोडियम परमाणु की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइए।
अथवा
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 16. माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का ऊर्जा घर (बिजली घर) क्यों कहते हैं ?
अथवा
कोशिका की खोज कब और किसने की थी?
प्रश्न 17. AIDS रोग का संचरण कैसे होता है?
अथवा
विषाणु जनित रोगों के लिए प्रतिजैविक प्रभावी क्यों नहीं होते?
प्रश्न 18. मछली पालन का महत्व लिखिए ।
अथवा
सिंचाई के 3 स्रोतों का वर्णन कीजिए ।
प्रश्न 19. अनुप्रस्थ तथा अनुदैर्ध्य तरंग में अंतर लिखिए।
अथवा
सोनार के उपयोग लिखिए ।
प्रश्न 20. न्यूटन के गति के द्वितीय नियम की गणितीय व्याख्या कीजिए
अथवा
घर्षण कम करने के उपाय बताइए।
प्रश्न 21. जिम्नोस्पर्म तथा एंजियोस्पर्म में अंतर स्पष्ट कीजिए।
अथवा
द्वि जगत वर्गीकरण की कमियां बताइए।
प्रश्न 22. टिप्पणी लिखिए – (i) आयनिक यौगिक (ii) आणविक योगिक
अथवा
जो अणु तथा परमाणु में अंतर स्पष्ट कीजिए।
Note:- यह क्लास नाइंथ विज्ञान का मॉडल पेपर है जो आपके विज्ञान पेपर पेटर्न को समझने में मदद करेगा।