MP Board 12th भौतिक त्रैमासिक पेपर 2022 यहां देखें

MP Board 12th Physics Trimaasik Paper 2022 PDF:-आज की पोस्ट क्लास 12th के छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि इस पोस्ट में हम क्लास ट्वेल्थ में पढ़ने वाले जिन छात्रों का 7 अक्टूबर को भौतिक त्रैमासिक पेपर है उन छात्रों के लिए यह पोस्ट बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि इस पोस्ट में हम बताएंगे कि आप क्लास 12th भौतिक त्रैमासिक पेपर पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें/Class 12 Physics Trimaasik Paper 2022 PDF या क्लास 12th भौतिक त्रैमासिक पेपर के लिए प्रश्न कैसे देखें तो छात्रों इस पोस्ट को आप ध्यान से अवश्य पढ़ें जिसमें हम आपको क्लास 12th फिजिक्स त्रैमासिक पेपर के बारे में बताने वाले हैं तो यह पोस्ट क्लास 12th भौतिक त्रैमासिक पेपर (Class 12 Physics Trimaasik Paper 2022) के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है तो चलिए शुरू करते हैं।

MP Board Class 12th physics trimasik paper 2022 | कक्षा 12 भौतिक त्रैमासिक पेपर 2022

छात्रों आप सभी जानते होंगे कि आपका क्लास 12th भौतिक त्रैमासिक पेपर 7 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को होने वाला है और त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल के अनुसार आपके पेपर का समय 1:00 बजे से 4:00 बजे तक रहने वाला है यह बात आप ध्यान में रखकर ही पेपर देने जाएं। और अधिक जानकारी के लिए टाइम टेबल देखें।

MP Board Class 12th physics trimasik paper 2022 | ऑब्जेक्टिव प्रश्न देखेंकक्षा 12 भौतिक त्रैमासिक पेपर 2022 यहां देखें

त्रैमासिक परीक्षा 2022—23

कक्षा– 12वीं

विषय– भौतिक शास्त्र

समय 03:00 घंटे                                                                                                                             पूर्णांक -70


निर्देश:-

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं

2. निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर हल करें।

3. प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 7×4=28 अंक निर्धारित हैं।

4. प्रश्न क्रमांक 5 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है।

5. प्रश्न क्रमांक 13 से 16तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।

6. प्रश्न क्रमांक 17, 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।

7. प्रश्न क्रमांक 18,19 प्रश्न 5 अंक के है। शब्द सीमा 150 शब्द है।


Objective प्रश्न देखें

प्रश्न 5. आवेश संरक्षण किसे कहते है?

अथवा

विद्युत सम्बन्धी कुलाम का नियम लिखिए।

प्रश्न 6.आवेशों के अध्यारोपण का सिद्धांत लिखिए।

अथवा

दो समविभव पृष्ठ एक दुसरे को प्रतिच्छेद क्यों नही करते ?

प्रश्न 7.किसी चालक की धारिता को कौन कौन से कारक प्रभावित करते है?

अथवा

पृथ्वी के विभव को शून्य क्यों माना जाता है ?

प्रश्न 8. मोटर गाड़ी को स्टार्ट करने पर उसकी हेडलाईट कुछ मंद क्यों पड़ जाती है |

अथवा

ओम का नियम लिखिए |

प्रश्न 9. व्हीटस्टोन सेतु कब संतुलित कहलाता है

अथवा

गतिशीलता से क्या तात्पर्य है इसका मात्रक लिखिए

प्रश्न 10.चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के कोई दो गुण लिखिये।

अथवा

अमीटर और वोल्टमीटर में कोई दो अंतर लिखिए |

प्रश्न 11. अमीटर और वोल्टमीटर में अंतर लिखिये?

अथवा

शण्ट क्या है इसका उपयोग लिखिये इससे होने वाले लाभ व हानि लिखिये?

प्रश्न 12.किलोवाट घंटा और जूल में सम्बन्ध लिखिए

अथवा

ऐम्पियर का परिपथीय नियम लिखिये

प्रश्न 13.धारा और इलेक्ट्रानों के अपवाह वेग में सम्बन्ध ज्ञात कीजिये

अथवा

अपवाह वेग (अनुगमन वेग) और धारा घनत्व में सम्बन्ध स्थापित कीजिये ।

प्रश्न 14.एक गोलीय चालक की धारिता 1 माइक्रो फैराड है ? इसका अर्द्धव्यास ज्ञात कीजिये |

अथवा

6400 किलोमीटर त्रिज्या वाली प्रथ्वी की विद्युत धारिता माइक्रो फैराड में ज्ञात कीजिये

प्रश्न 15.समविभव पृष्ठ किसे कहते है ? इसकी चार विशेषतायें लिखिये I

अथवा

किसी गोलीय चालक की धारिता के लिए सूत्र का निग्मन करो

प्रश्न 16. स्थिर विद्युत के अंतर्गत कूलाम का नियम लिखिये तथा व्याख्या कीजिये |

अथवा

विद्युत क्षेत्र रेखाओं को परिभाषित कीजिये एवं इसके दो महत्वपूर्ण गुण लिखिए |

प्रश्न 17.चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं तथा विद्युत क्षेत्र रेखाओं में दो अंतर लिखिए

अथवा

किरचाफ के नियम लिखिए एवं इन्हें समझाइए |

प्रश्न 18. क्या होगा यदि एक चुंबक को दो भागों में विभाजित किया जाए।

(1) उसकी लम्बाई के अनुप्रस्थ (लम्बवत)

(2) उसकी लम्बाई के अनुदिश

अथवा

प्रतिकर्षण चुम्बकत्व का निश्चित परीक्षण क्यों है?

प्रश्न 19. एक लंबे सीधे तार में 35A विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है ? तार से 20cm दूरी पर स्थित किसी बिन्दु पर चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण क्या है?

अथवा

क्षैतीज तल में रखे एक लंबे सीधे तार में 50A विद्युत धारा उत्तर से दक्षिण की ओर प्रवाहित हो रही है। तार के पूर्व में 2.5m दूरी पर स्थित किसी बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाप और उसकी दिशा ज्ञात कीजिये?

Rate this post

Leave a Comment