10th hindi traimasik paper 2022 MP board :― हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर जैसा कि दोस्त आप सभी जानते हैं कि आपकी त्रैमासिक परीक्षाएं आने वाली है त्रैमासिक परीक्षाओं के आते ही सभी विद्यार्थियों के मन में चिंता होने लगती है तथा अनेक प्रश्न उठते हैं किस प्रकार से आपका पेपर आएगा त्रैमासिक परीक्षा में कितना syllabus पूछा जाएगा । इसलिए दोस्तों आज हम आपको एक पोस्ट में क्लास 10th के हिंदी विषय का त्रैमासिक सिलेबस, ब्लूप्रिंट reduce syllabus ,आपका 10TH हिंदी त्रैमासिक पेपर कैसा आएगा। आपकी त्रैमासिक परीक्षा को लेकर जितने भी प्रश्न है उन सभी प्रश्नों का समाधान हम इस पोस्ट में करेंगे तो आप इस पोस्ट को ध्यान पूर्वक पूरा अवश्य पढ़ें।

MP Board 10th हिंदी त्रैमासिक पेपर कैसा आएगा
प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। सही विकल्प , खाली स्थान , सही जोड़ी, सत्य- असत्य, और एक शब्द में या एक वाक्य में उत्तर संबंधित प्रश्न होंगे । प्रत्येक प्रश्न के 6 अंक निर्धारित हैं।
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को छोड़कर सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान होगा। प्रश्न समान इकाई/उप इकाई तथा समान कटनाई स्तर वाले होंगे
आपकी परीक्षा में 40% सरल प्रश्न, 45 % सामान्य प्रश्न तथा 15 % कठिनाई वाले प्रश्न होंगे।
MP board 10th Hindi traimasik paper syllabus 2022
त्रैमासिक परीक्षाओं के आते ही सभी बच्चों के मन में यह प्रश्न उन्हें लगता है कि परीक्षा में कितना सिलेबस पूछा जाएगा। दोस्तों हम आपके प्रश्न का उत्तर आपको बता दें कि त्रैमासिक परीक्षा में आपके पाठ्यपुस्तक के पूरे अध्यायों में से 33% सिलेबस पूछा जाता है जिसमें आपकी पाठ के प्रारंभ की 3 से 4 चैप्टर सम्मिलित होते हैं जैसे हिंदी विषय में आपकी 8 इकाई हैं तो सभी इकाइयों के 3से 4 अध्याय आप को तैयार करने होंगे इन्हीं में से आपका पेपर तैयार किया जाएगा।
10th hindi blueprint 2022
दोस्तों आपको अपनी परीक्षाओं की तैयारी ब्लूप्रिंट के आधार पर करनी चाहिए ब्लू प्रिंट से तैयारी करने से आपको इस बात का अनुमान लग जाता है कि किस अध्याय से कितने अंक का प्रश्न पूछा जाएगा जिससे की आप कम से कम समय में बेहतर तैयारी कर सकते हैं दोस्तों इसलिए हम आपको यहां पर क्लास 10th का ब्लूप्रिंट बता रहे हैं।

10th hindi traimasik paper 2022 important questions
दोस्तों हम आपको इस पोस्ट में आप की त्रैमासिक परीक्षाओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न बता रहे हैं यह प्रश्न आप की परीक्षा के लिए बहुत आवश्यक है तो सभी बच्चे इन प्रश्नों को अच्छे से तैयार कर लें।
Important questions
1. छायावाद की दो विशेषताएं लिखिए।
2. भक्ति काल के दो कवियों के नाम तथा उनकी एक- एक रचना का नाम लिखिए।
3. गोपियों द्वारा उद्धव को भगवान कहने में क्या व्यंग्य निहित है?
4. गोस्वामी तुलसीदास का काव्य मैं भाव पक्ष एवं हिंदी साहित्य में उनका स्थान लिखिए।
5. पद्य साहित्य से आप क्या समझते हैं।
6. कवि जयशंकर प्रसाद का आधुनिक साहित्य में स्थान लिखिए।
7. पद्यांश का संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ कीजिए।
उधौ तुम हों, अति बड़भागी।
अपरस रहत सनहे तगा तैं नाहिन मन अनुरागी।
पुरइनि पात रहत जल भीतर ता रस देह न दागी
ज्यों जल माँह तेल की गागरि बूँद न ताको लागी
प्रीति नदी में पाऊँ न बोरियों, दृष्टि न रूप परागी।
सूरदास अबला हम भोरी , गुर चोटी त्यों पागी।
8. काव्य की परिभाषा लिखिए।
9. विभाव किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं ।
10. चौपाई छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
11. रस के अंगों के नाम लिखिए ।
12. खंडकाव्य और महाकाव्य में अंतर लिखिए।
13. वात्सल्य रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
14. नाटक और एकांकी में अंतर लिखिए।
15. आत्मकथा और जीवनी में अंतर लिखिए।
16. हिंदी साहित्य का उपन्यास सम्राट किसे कहते हैं? उनके दो उपन्यासों के नाम लिखिए।
17. सेनानी न होते हुए भी चश्मेवाले को कैप्टन क्यों कहते थे?
18. भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेला क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी?
19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए –
बार बार सोचते क्या होगा उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर गृहस्ती जवानी जिंदगी सब कुछ हम देने वालों पर भी हंसती है और अपने लिए बिकने के मौके ढूंढती है दुखी हो गए।
20. संधि किसे कहते हैं? संधि के भेद लिखिए।
21. नीलकंठ तथा आदान-प्रदान का समास विग्रह करके लिखिए कथा बताइए इनमें कौन सा समास है?
22. वाक्य किसे कहते हैं ?
23. मुहावरा और लोकोक्ति में अंतर लिखें।
24 . भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है?
25. गंतोक को मेहनतकश बादशाहो का शहर क्यों कहा गया है?
26. भोलानाथ को अपने पिता से अधिक जुड़ाव था फिर भी विपदा के समय मां का शरण लेता है इसकी क्या वजह हो सकती है?
27. अपने विद्यालय में नियमित खेल प्रशिक्षण व्यवस्था हेतु अपने प्राचार्य को आवेदन पत्र लिखिए।
28. विद्यालय के प्राचार्य को शाला शुल्क से मुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखिए।
29. बड़े भाई के विवाह में आमंत्रण हेतु मित्र को आमंत्रित पत्र लिखिए।
30 . दो मित्रों के बीच परीक्षा की तैयारी पर संवाद लिखिए।
31. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए।
A. पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण में हमारी व्यक्तिगत भूमिका
B. स्वच्छ भारत अभियान
C. महिला सशक्तिकरण के उपाय
आगे पढ़ें
यह भी पढ़ें:-
MP Board क्लास 10th हिंदी त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 10th अंग्रेजी त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 10th विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 10th सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 10th संस्कृत त्रैमासिक पेपर 2022-23
MP Board क्लास 10th गणित त्रैमासिक पेपर 2022-23
10th hindi traimasik previous question paper PDF Download
दोस्तों हम आपके लिए यहां 10th क्लास के पिछले साल की 3 मार्च से पेपर उपलब्ध करा रहे हैं जिससे कि आपको यह अनुमान हो जाए कि फिर मासिक पेपर किस प्रकार से आते हैं और आप अपनी परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें नीचे प्रीवियस क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने की लिंक दी गई है इस पर क्लिक कर कर प्रीवियस क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं
PDF Download
Note :― दोस्तों आशा करते हैं आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हूं इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों में शेयर अवश्य करें