Hindi trimasik paper Class 11 2022 | एमपी बोर्ड कक्षा ग्यारहवीं हिंदी त्रैमासिक पेपर यह सभी प्रश्न रट लो

Class 11th Hindi trimasik paper 2022- छात्र व्होलसम कक्षा ग्यारहवीं हिंदी त्रैमासिक पेपर (Class 11th Hindi trimasik paper 2022) के बारे में आपको बताने वाले हैं क्योंकी 14 अक्टूबर को आपका कक्षा 11 वीं हिंदी तिमाही पेपर होने वाला है तो उसके लिए कौन-कौन से प्रश्न आपको पढ़ने हैं आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं अगर आप भी Class 11th Hindi trimasik paper 2022 में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं तो यह सभी प्रश्न रख लेना जो हम आपको इस पोस्ट में बताने वाले क्योंकि यह प्रश्न है आपके हिंदी त्रैमासिक पेपर में जरूर देखने को मिलेंगे तो छात्रों ध्यान से आप इस पोस्ट को पढ़ें और समझे कि हमने इस पोस्ट में आपको कौन-कौन से प्रश्न बताएं और जल्दी से सभी प्रश्नों को याद कर ले और इसके अलावा हमने ऑब्जेक्ट प्रश्नों को भी ऐसी पोस्ट में हल किया है जिससे कि आपको कहीं और भटकने की जरूरत ना पड़े और आपका समय बच सके

Class 11th Hindi trimaasik paper 2022, kaksha gyarahavin Hindi trivaasik paper, MP Board 11th Hindi trimaasik paper 2022, Hindi kramasik paper class 11 , 14 October Hindi masik paper class 11th

 

Time Table

सेट – A

कक्षा 11वीं

विषय हिंदी

समय 03:00 घण्टा पूर्णांक -80


नि र्देश :―

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

2.निर्देश अनुसार प्रश्नों केउत्तर हल करें।

3. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1 × 32 अंक निर्धारित हैं।

4. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है।

5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।

6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।


प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए

1.कबीर ने ईश्वर के कितने रूप माने हैं:

(अ) एक

(ब) दो

(स) तीन

(द) अनंत

2. मीराबाई के आराध्य देव कौन थे?

(अ) श्री राम

(ब) श्री शिव

(स) श्री राधा

(द) श्री कृष्ण

3.करुण रस का स्थाई भाव है

(अ) शौक

(ब) हास

(स) रति

(द) रोद

4. नमक के दरोगा कहानी का प्रकाशन वर्ष है-

(अ) 1924

(ब) 1914

(स) 1934

(द) 1904

5. क्षेत्र का तद्भव है

(अ) घर

(ब) मैदान

(स) खेत

(द) क्षेत्रफल

6. शेखर जोशी का जन्म कब हुआ था

(अ)1930

(ब)1931

(स)1932

(द)1933

उत्तर- 1. (अ) एक, 2. (द) श्री कृष्ण, 3.(अ) शौक, 4. (ब) 1914 , 5. (स) खेत, 6. (स) 1932

प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1.मीरा की भाषा ……..है

2.संचारी भावों की संख्या……है।

3. मीरा ने प्रेस बेलि को …….. सींचा है

4.मासिक वेतन को………..का चांद कहा गया है।

5.रचना के आधार पर वाक्य……… प्रकार के होते हैं।

6.शब्दों के सार्थक समूह को………….कहते हैं।

उत्तर- 1. ब्रजभाषा , 2. 33 , 3. आँसुओ से , 4. पूर्णमासी , 5. तीन, 6. वाक्य

प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए

1.मुख (अ) मुहावरा

2. दोहा छंद (ब) उर्दू साहित्य विधा

3. गजल (स) 11- 13 को विराम

4. हाथ मलना (द) महाराष्ट्र

5. छाती पटना (इ) पछतावा करना

6. लावणी (फ) मुंह

उत्तर- 1. – (फ) , 2. – (स), 3. – (ब) , 4. – (इ), 5. – (अ), 6. – (द)

प्रश्न 4. सत्य या असत्य में उत्तर दीजिए

1.कबीर ने ईश्वर को एक ही माना है।

2.छंद में गण की संख्या 9 होती है।

3.मोहन बैल है अभिधा शब्दशक्ति है।

4.मुंशी वंशीधर के पिता उन्हें ईमानदारी का पाठ पढ़ाते थे।

5.नमक का दरोगा कहानी के अंत में धन की जीत हुई।

6. इंटरनेट संचार का अंतर क्रियात्मक मध्यम में है।

उत्तर – 1. सत्य , 2. असत्य, 3. असत्य, 4. सत्य, 5. असत्य , 6. सत्य

प्रश्न 5. एक वाक्य या एक शब्द में उत्तर दीजिए –

1.कवयित्री रोने के लिए क्या बचाना चाहती है?

2. लता जी की लोकप्रियता का मुख्य मार्ग क्या है

3. भारत की पहली मूक फिल्म कौन सी थी।

4.हिंदी का प्रथम मौलिक उपन्यास कौन सा है?

5.’कलम का सिपाही रचना किस विधा में लिखी गई।

6.हिमाचल प्रदेश के लोकनृत्य कौन से है?

उत्तर- 1. थोड़ा सा विश्वास उम्मीद व सपने, 2. गानपन , 3. राजा हरिश्चंद्र, 4.चंद्रकांता, 5. जीवनी, 6.नाटी

प्रश्न 6. रीतिकाल की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

अथवा

छायावादी कविता की विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न 7. रहस्यवाद कविता की विशेषताएँ लिखिए।

अथवा

रीतिकाल को श्रृंगार काल क्यों कहा गया है?

प्रश्न 8. वक्रोक्ति अलंकार का एक उदाहरण लिखिए।

अथवा

दोहा छंद की परिभाषा लिखिए।

प्रश्न 9. महाकाव्य और खण्डकाव्य में अंतर लिखिए।

अथवा

स्थाई भाव और व्यभिचारी भाव में अंतर लिखिए।

प्रश्न 10. शुक्ल युग को निबंध काल का स्वर्ण युग क्यों कहा जाता है?

अथवा

भारतेंदु युग के दो प्रमुख निबंधकार एवं उनके निबंध लिखिए।

प्रश्न 11. भारत में वायसराय लॉर्ड कर्जन का शासन कब से कब तक था?

अथवा

शिवशंभु के दो गायों की कहानी के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है?

प्रश्न 12. राजभाषा और राष्ट्रभाषा में कोई तीन अंतर लिखिए।

अथवा

क्रिया विशेषण किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखिए।

प्रश्न 13. ईमानदार व्यक्ति कभी झूठ नहीं बोलता (संकेतवाचक)

अथवा

ढोलक की आवाज उसे उत्साहित करती है। (प्रश्नवाचक)

प्रश्न 14. पाताल पानी किसे कहते है।

अथवा

लता मंगेशकर के गायन की विशेषताएं लिखिए।

प्रश्न 15. पत्रकारिता क्या है।

अथवा

टिप्पणी किसे कहते है।

प्रश्न 16. 1. कबीर अथवा मीरा का काव्य परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर दीजिए।

(अ) दो रचनाएँ

(ब) भाव पक्ष कला पक्ष

(स) साहित्य में स्थान

प्रश्न 17. मन्नू भंडारी अथवा शेखर जोशी का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए(कोई एक)

1) दो रचनाएँ

(ii) भाषा-शैली

(ii) साहित्य में स्थान

प्रश्न 18. निम्नलिखित विषयों पर अनुच्छेद लिखिए – (कोई एक)

1. संगठन में शक्ति है।

2. विद्यार्थी और अनुशासन ।

3. व्यायाम से लाभ

4. खेलों का महत्व

5. देश के प्रति हमारा कर्तव्य

प्रश्न 19. अपठित गद्यांश

अधिकार का संसार बड़ा मधुर होता है, वे बड़े सुंदर और आकर्षक होते हैं। परंतु अधिकारों की शोभा कर्तव्य पालन से है। अधिकार प्राप्त करके जो अपने कर्तव्य का पालन नहीं करता उससे अधिकार छीन ले जाते हैं। नागरिक जीवन में अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य भी लगे हुए हैं। अधिकारों के बदले में हमें समाज के प्रति भी पढ़ते हैं। बिना कर्तव्य के नागरिक के अधिकार सुरक्षित नहीं रह सकते। हमारा सर्वश्रेष्ठ कर्तव्य राष्ट्रभक्त रहना है जो शासन हमारी सुख समृद्धि के लिए निरंतर प्रयत्नशील है, उसकी रक्षा के लिए सदैव सन्नद्ध रहना चाहिए। हमारा यह कर्तव्य है कि हम देश में शांति और अव्यवस्था न फैलने दें। राज्य हमारी उन्नति के लिए जो कुछ करता है, उन कार्यों के लिए धन की आवश्यकता होती है। हमें राज्य द्वारा लगाए गए करों को प्रसन्नता पूर्वक देना चाहिए। जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति बिगड़ने न पाए।

प्रश्न

1. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।

2. अधिकारों की शोभा किससे है?

3. सन्नद्ध का विलोम लिखिए।

अथवा

जनसाधारण में प्रचलित साहित्य लोक साहित्य कहलाता है। यह साहित्य दोन दोनों रूपों लिखित और मौखिक में मिलता है । यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को परंपरागत रूप से हस्तांतरित हो जाता है। यह जनसाधारण की स्मृति के माध्यम से आगे बढ़ता जाता है। लोक साहित्य में लोक का आचरण, सुख- दुख आदि समाहित रहता है । इसमें जन्म मरण पूजा- विवाह शादी में गाने जाने वाले गीत, लोक कथाएं लोक नाट्य, लोकोक्तियाँ आदि सम्मिलित हैं। लोक साहित्य की दृष्टि से मध्य प्रदेश बहुत संपन्न प्रदेश है यहां पर लोक साहित्य दो रूपों में पाया जाता है आंचलिक लोक साहित्य एवं जनजातीय लोक साहित्य | आंचलिक क्षेत्रों और आदिवासी टोलों में लोक साहित्य बिखरा पड़ा है। उस क्षेत्र की सभ्यता और संस्कृति का आईना लोक साहित्य है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति न होगी। लोक साहित्य ही है जो वहाँ के जनजीवन की सहज अभिव्यक्ति करता है। जहां तक लोकगीतों का सवाल है यह गहरी संवेदनाओं से भरे होते हैं, इसमें उस क्षेत्र विशेष की खुशियाँ, आनंद दर्द, संघर्ष सब कुछ बड़ी मधुरता से गाया जाता है। प्रश्न

1. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

2. लोक साहित्य किन दो रूपों में पाया जाता है?

3. मधुरता का विशेषण लिखिए।

प्रश्न 20. निम्न पद्यांशों की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए –

हम तो एक एक कर जाना। दौड़ कह तिनहीं को दोजग जिन नाहिन पाहिचांना ।। एकै पवन एक ही पानी एकै जोति समानां एक खाक गढ़ सब भांडै एकै काँहरा साना।।

अथवा

जैसे बाढी काष्ट ही काटै अगिनि न काटै कोई। सब घटि अंतरि तूही व्यापक धरै सरुपै सोई ।।

प्रश्न 21. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए

नौकरी में ओहदे की ओर ध्यान मत देना, यह तो पीर का मज़ार है। निगाह चढ़ावे और चादर पर रखनी चाहिए। ऐसा काम ढूंढना जहां कुछ ऊपरी आय हो । मासिक वेतन तो पूर्णमासी का चांद है जो एक दिन दिखाई देता है और घटते घटते लुप्त हो जाता है। ऊपरी आय बहता हुआ स्रोत है जिससे सदैव प्यास बुझती है।

अथवा

पंडित अलोपीदीन का लक्ष्मीजी पर अखण्ड विश्वास था। वह कहा करते थे कि संसार का तो कहना ही क्या, , स्वर्ग में भी लक्ष्मी का ही राज्य है। उनका यह कहना यथार्थ ही था। न्याय और नीति सब लक्ष्मी के ही खिलौने हैं, इन्हें वह जैसे चाहती हैं, नचाती हैं।

प्रश्न 22. अपने पिताजी को अपनी परीक्षा की तैयारी के विषय में पत्र लिखिए।

अथवा

शाला शुल्क से मुक्ति हेतु विद्यालय के प्राचार्य को एक आवेदन पत्र लिखिए।

प्रश्न 23. निबंध लेखन(कोई एक)

  1. जीवन में खेलों का महत्व

  2. जल ही जीवन है

  3. वर्तमान समय में कंप्यूटर की उपयोगिता ।

  4. आदर्श व्यक्तित्व महात्मा गांधी ।

  5. विद्यालय का वार्षिकोत्सव

PDF Download

  1. Note:- कक्षा ग्यारहवीं हिंदी त्रैमासिक पेपर को लेकर अगर आपको कुछ पूछना है तो हमें कमेंट करें और इसे अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें यह प्रश्न महत्वपूर्ण प्रश्न है और अपनी तरफ से भी तैयारी कर के पेपर देने जाएं।
Rate this post

Leave a Comment