MP Board Class 9th Hindi varshik paper 2023 :- नमस्कार प्यारे छात्रों स्वागत है आपका studygro.com वेबसाइट पर आज हम कक्षा 9वी हिंदी वार्षिक पेपर 2023 (Class 9th Hindi varshik paper 2023) की बात करने वाले हैं क्योंकि 20 मार्च को सबसे पहले कक्षा 9वी हिंदी वार्षिक पेपर लिया जाएगा और सभी विद्यार्थी हिंदी पेपर को लेकर या क्लास क्लास नाइंथ हिंदी पेपर (hindi paper class 9) को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे होंगे तो छात्रों आपको अन्य जगह भटकने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि studygro.com वेबसाइट पर कक्षा नवी हिंदी वार्षिक पेपर या सभी वार्षिक पेपर ओं के लिए super study material मिलने वाला है जिससे आप इस बार परीक्षा में उच्चतम अंक हासिल कर सकते हैं। तो चलिए लिए जान लेते हैं
Class 9th Hindi paper 2023 (क्लास 9th हिंदी वार्षिक पेपर सही विकल्प )
(i) कबीरदास की भाषा है –
(अ) साहित्यिक अवधी
(ब) ब्रजभाषा
(स) राजस्थानी
(द) सधुक्कड़ी
(ii) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्वों को कहते हैं
(अ) रस
(ब) अलंकार
(स) छन्द
(द) स्थायी भाव
(iii) एकांकी में अंक होता है
(अ) एक
(ब) तीन
(स) पाँच
(द) एक भी नहीं
(iv) जो पढ़ा-लिखा न हो, उसे कहते हैं –
(अ) पढ़ाकू
(ब) अनपढ़
(स) वाचाल
(द) बुद्धिमान
(v) लेखिका मृदुला गर्ग ने अपनी नानी को क्यों नहीं देखा ?
(अ) नानी घर छोड़कर चली गई थीं।
(ब) नानी मायके चली गई थीं।
(स) नानी स्वर्ग सिधार गई थीं।
(द) लेखिका को दिखाई नहीं देता था ।
(vi) छायावाद के प्रमुख कवि हैं
(अ) चार
(स) आठ
(ब) छः
(द) पाँच
क्लास 9th हिंदी वार्षिक पेपर रिक्त स्थान
1……………को हिन्दी साहित्य का स्वर्ण युग माना गया है।
(भक्तिकाल / वीरगाथा काल / आधुनिक काल)
(ii) मात्रिक छन्द में ………..की गणना की जाती है।
(वर्णों की मात्राओं की / शब्दों की)
(iii) फोटो में प्रेमचंद के साथ उनकी …………..भी है। (पत्नी / बेटी / बहन)
(iv) सदाचार का विलोम है……. (आचार/ दुराचार / विचार)
(v) मेरे नाना पक्के……..…माने जाते थे।
(साहब / अंग्रेज़ / दोस्त),
(vi) रामचरित मानस………..है। (महाकाव्य / खण्डकाव्य / आख्यानक)
(vii) जटिल शब्द भाँडे का अर्थ………… है।( बर्तन / झाडू / भगौना)
क्लास 9th हिंदी वार्षिक पेपर एक वाक्य में उत्तर लिखिए –
(i) कवि रसखान किसके अनन्य भक्त थे?
(ii) प्रबंध काव्य के कितने भेद होते हैं?
(iii) ‘साहित्यिक पुरखे’ किसे कहा गया है?
(iv) उपसर्ग शब्द में कहाँ जुड़ता है?
(v) रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद हैं?
(vi) किसी विशेष स्थल की यात्रा का सजीव वर्णन किस विधा में किया जाता है? (vii) शादी के बाद लेखिका मृदुला गर्ग कहाँ रहने लगीं?
क्लास 9th हिंदी वार्षिक पेपर सत्य / असत्य लिखिए – –
(i) रामभक्ति शाखा के प्रमुख कवि सूरदास हैं।
(ii) खण्डकाव्य में अनेक सर्ग होते हैं।
(iii) तुलसीदास भक्तिकाल के कवि हैं।
(iv) प्रेमचंद के जूते फटे थे।
(v) किरण शब्द का पर्यायवाची शब्द रश्मि’ है।
(vi) लेखिका मृदुला गर्ग की नानी झगड़ालू औरत थीं।
प्र.6 वीरगाथा काल की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
भक्तिकाल को स्वर्णयुग क्यों कहा जाता है?
प्र. 7 कबीरदास के भाव सौन्दर्य की दो विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
माखनलाल चतुर्वेदी के कलापक्ष की दो विशेषताएँ लिखिए ।
प्र. 8 मनुष्य ईश्वर को कहाँ-कहाँ ढूँढता है?
अथवा
किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है?
प्र.9 अलंकार की परिभाषा लिखिए।
अथवा
रस के कितने अंग हैं? प्रत्येक का नाम लिखिए ।
प्र.10 पं. जगन्नाथ के अनुसार काव्य किसे कहते हैं?
अथवा
अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्र. 11 कहानी एवं उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए।
अथवा
एकांकी एवं नाटक में कोई दो अंतर लिखिए।
प्र. 12 प्रेमचन्द जी की भाषा-शैली की किन्हीं दो विशेषताओं को लिखिए।
अथवा
महादेवी वर्मा की भाषा-शैली की किन्हीं दो विशेषताओं को लिखिए।
प्र.13 कांजीहौस में पशुओं की हाजरी क्यों ली जाती थी?
अथवा
मैना की अंतिम इच्छा क्या थी?
प्र.14 निपात’ शब्द से क्या आशय है? उदाहरण सहित लिखिए ।
संधि की परिभाषा एवं प्रकार लिखिए।
अथवा
और आगे के प्रश्न देखें।
क्लास 9th हिंदी वार्षिक पेपर 2023 PDF download
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा क्लास 9TH हिंदी वार्षिक पेपर आयोजित होने के पश्चात यहां पर क्लास नाइंथ हिंदी वार्षिक पेपर की पीडीएफ अपडेट कर दी जाएगी जिससे सभी छात्र यहां से पेपर की वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।
क्लास 9thहिंदी पेपर की तैयारी कैसे करें।
छात्र मगर आपको समझ में नहीं आ रहा है क्लास नाइंथ हिंदी वार्षिक पेपर की तैयारी कैसे करें तो इसके लिए कुछ अति महत्वपूर्ण प्रश्न हम कक्षा नवी के छात्रों के लिए प्रत्येक पेपर के लिए बताएंगे इसी वेबसाइट पर हम सभी क्वेश्चन की तैयारी अच्छे से करें और इसके अलावा आप अपनी तरफ से प्रश्न बैंक में दिए गए सभी प्रश्न की तैयारी करें और ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रत्येक चैप्टर के इंपोर्टेंट क्वेश्चन पर अधिक फोकस करें अगर आप से पूरा सिलेबस कंप्लीट नहीं हो पा रहा है तो अगर आप सक्षम है पूरे सिलेबस कंप्लीट करने के लिए तो आप पूरा पढ़ कर जाइए।
Note:- कक्षा नवी हिंदी वार्षिक पेपर 2023 के संबंध में आपको यह जानकारी पसंद आई हो गई और इसी संबंधित जानकारी के लिए वेबसाइट को चेक करते रहे।