सेट – A
कक्षा 12वीं
विषय अर्थशास्त्र
समय 03:00 घण्टा पूर्णांक -80
नि र्देश :―
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2.निर्देश अनुसार प्रश्नों केउत्तर हल करें।
3. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1 × 32 अंक निर्धारित हैं।
4. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है।
5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए
1.सूक्ष्म (व्यष्टि) अर्थशास्त्र अध्ययन करता है –
(a)राष्ट्रीय उत्पादन का
(b)विशिष्ट फर्मों का
(c) कीमतों के स्तरों का
(d)उपर्युक्त सभी का
2. व्यष्टि अर्थशास्त्र निम्न में से किस पर ध्यान नही देता बेरोजगारी की समस्या
- बेरोजगारी की समस्या
- अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति
- कुल मांग
- जूट उद्योग
3.सीमांत उपयोगिता हो सकती है
- धनात्मक
- ऋणात्मक
- शून्यात्मक
- उपर्युक्त सभी
4. समष्टि अर्थशास्त्र अस्तित्व में आया
- 1929 के बाद
- 1950 के बाद
- 1935 के बाद
- 1901 के बाद
5. परिवार फर्मों को कौन सी सेवायें प्रदान करते है
- भूमि
- श्रम
- पूंजी एवं उद्यम
- सभी।
6. निम्न में मध्यवर्ती वस्तु है
- टी.वी.
- मशीन
- लकड़ी
- कोयला
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
- राष्ट्रीय आय लेखा प्रणाली के जन्मदाता………है।
- उपभोक्ता वस्तुयें ………… उत्पाद होती है।
- उपहार …….. आय है।
- ………….. लागत एक अतिरिक्त ईकाई को उत्पादित करने की लागत होती है।
- ………. वक्र आयताकार अतिपरवलय होता है।
- औसत लागत तथा सीमांत लागत दोनों ही लागत से ………. ज्ञात की जाती है।
- कुल लागत तथा स्थिर लागत के अंतर को ……….लागत कहते हैं।
प्रश्न 3. सही मिलान कीजिए।
खण्ड (A) खण्ड (B)
(i) राष्ट्रीय पूंजी (a) एक प्रवाह
(ii) स्वतंत्र वस्तु (b) शेष विश्व से आर्थिक
(iii) राष्ट्रीय आय (C) एक स्टॉक
(iv) खुली अर्थव्यवस्था (d) प्रवाह
(v) पूंजीगत वस्तु (e) पूंजी उपयोग
(vi) मूल्य ह्रास (f) बिजली
(g) GDP – मूल्य हास
(h) व्यक्तिगत आय
प्रश्न 4. सत्य या असत्य चुनिए।
- आर्थिक व अनार्थिक कल्याण में भेद करना कठिन है।
- स्टॉक का संबंध समय अवधि से होता है।
- राष्ट्रीय पूंजी में सेवायें शामिल होती हैं।
- कीमत सीमा निर्धारण का उद्देश्य लाभ प्राप्त करना है।
- कीमत तल का निर्धारण उत्पादक स्वयं करता है।
- बाजार मूल्य अति अल्पकालीन मूल्य होता है।
प्रश्न 5. एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए।
- रिजर्व बैंक किस प्रणाली के आधार पर नोट निर्गमित करता है?
- कागजी मुद्रा निर्गमन का अधिकार किसे होता है ?
- कौनसी प्रतियोगिता में वस्तु की एक कीमत होती है?
- आगम की कौन सी अवधारणा कीमत कहलाती है?
- वस्तु की प्रति ईकाई से प्राप्त होने वाली आगम को क्या कहते हैं?
- समष्टि अर्थशास्त्र का एक दोष लिखिये।
- समष्टि अर्थशास्त्र कब अस्तित्व में आया?
प्रश्न 6.धनात्मक और ऋणात्मक उपयोगिता से क्या तात्पर्य है?
अथवा
बजट रेखा क्या हैं?
प्रश्न 7. उपभोक्ता के बजट समूह से आप क्या समझते हैं?
अथवा
अंतिम तथा मध्यवर्ती वस्तुएँ किसे कहते हैं?
प्रश्न 8.पूरक वस्तुएं किसे कहते हैं
अथवा
समष्टि अर्थशास्त्र की 2 विशेषतायें लिखिये।
प्रश्न 9.समष्टि अर्थशास्त्र की परिभाषा लिखिये।
अथवा
प्रति व्यक्ति आप किसे कहते हैं?
प्रश्न 10.सकल घरेलू उत्पाद से क्या आशय है
अथवा
स्टॉक किसे कहते है।
प्रश्न 11. मुद्रा का अर्थ समझाइए।
अथवा
वस्तु विनियम किसे कहते है।
प्रश्न 12.समष्टि अर्थशास्त्र के 2 महत्व लिखिये।
अथवा
मुद्रा के प्रमुख कार्य लिखिए
प्रश्न 13. मुद्रा के महत्व को समझाइए
अथवा
व्यवसायिक बैंको के कार्य लिखिए।
प्रश्न 14. केंद्रीय बैंक किसे कहते है।
अथवा
अंतिम तथा मध्यवर्ती वस्तुएं किसे कहते है।
प्रश्न 15.बजट रेखा क्या है
अथवा
पूरक वास्तु किसे कहते है
प्रश्न 16.उपयोगिता को परिभाषित कीजिए
अथवा
उदासीनता मानचित्र क्या है।
प्रश्न 17.व्यष्टि अर्थशास्त्र तथा समष्टि अर्थशास्त्र में अंतर स्पष्ट कीजिए।
अथवा
एक अच्छी मुद्रा के आवश्यक गुणों को लिखिए।
प्रश्न 18.मिश्रित अर्थव्यवस्था की तीन प्रमुख विशेषताएं बताइए
अथवा
आर्थिक समस्या उत्पन्न होने के कोई तीन कारण लिखिए।
प्रश्न 19.एक अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएं क्या हैं?
अथवा
केंद्रीय बैंक तथा व्यापारिक बैंक में अंतर स्पष्ट कीजिए
प्रश्न 20.मांग के नियम का महत्व समझाइए।
अथवा
कीमत मांग लोच के निर्धारक तत्व समझाइये।
प्रश्न 21.सम-सीमांत उपयोगिता हास नियम को एक उदाहरण द्वारा समझाइए –
अथवा
सीमांत उपयोगिता हास नियम की रेखाचित्र की सहायता से व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 22.राष्ट्रीय आय के मापन में दोहरी गणना की समस्या क्या है इसका समाधान कैसे किया जाता है
अथवा
स्वनियोजितों की मिश्रित आय को स्पष्ट कीजिये।
प्रश्न 23.राष्ट्रीय आय एवं राष्ट्रीय पूंजी में अंतर लिखिये।
अथवा
राष्ट्रीय आय की गणना कीजिये
(i) बाजार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद 1000 करोड़ रू.
(ii) मूल्य हास 200 करोड़ रू.
(iii) अप्रत्यक्ष कर 150 करोड़
(iv) अनुदान 250 करोड़ रू.