Class 11 Physics trimasik paper 2022 PDF Download| कक्षा 11वीं भौतिक प्रश्न पत्र के यह प्रश्न याद कर लो

Class 11 Physics trimasik paper 2022 PDF Download| कक्षा 11वीं भौतिक प्रश्न पत्र के यह प्रश्न याद कर लो

कक्षा – 11वीं

विषय – भौतिक शास्त्र

समय- 03:00 घण्टा                                                                                             पूर्णांक- 70

निर्देश :―

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
  2. निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर हल करें ।
  3. प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1 × 28 अंक निर्धारित हैं।
  4.  प्रश्न क्रमांक 5 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है ।
  5. प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है ।
  6. प्रश्न क्रमांक 17 अंक 4 का है। शब्द सीमा 120 शब्द है ।
  7. प्रश्न क्रमांक 18 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है। शब्द सीमा 150 शब्द है।

प्रश्न 1.  सही विकल्प चुनकर लिखिए

  1. प्रकाश वर्ष मात्रक है-

(अ) समय का     (ब) दूरी का    (स)  प्रकाश ऊर्जा का        (द) द्रव्यमान का

  1. भौतिक राशियों के निम्न जोड़ों में से जोड़ों का विमीय सूत्र समान नहीं है-

(अ) कार्य और बल आघूर्ण       (ब) कोणीय संवेग और  प्लांक नियतांक

(स) तनाव और पृष्ठ तनाव        (द) आवेग और रेखीय संवेग

  1. किसी गतिशील पिंड के लिए शून्य हो जाता है- 

(अ)  वेग    (ब)  विस्थापन    (स)  त्वरण   (द) उपरोक्त सभी

  1. अदिश राशि वह है जो

 (अ) किसी भी प्रक्रिया में संरक्षित रहती है

(ब) कभी ऋणात्मक नहीं होती है।

(स) विमाहीन होती है।

(द) उन सभी दर्शकों से एक ही मान रखती है चाहे अक्षरों से अभिविन्यास भिन्न-भिन्न है

  1. महत्तम ऊंचाई प्राप्त करने के लिए प्रेक्षण कोण होना चाहिए-

(अ)   90°     (ब)  60°      (स) 45°     (द) 30°

  1. संवेग परिवर्तन की दर बराबर होती है

(अ) वेग के        (ब) त्वरण के      (स) बल के     (द) आवेग के

  1. एक बार एक समान वेग से गतिशील है, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है-

(अ) उस पर परिणामी बल शून्य है।        (ब)  उसमें कोई त्वरण नहीं है।

(स)   दोनों कथन सत्य हैं                     (द) दोनों कथन असत्य हैं

उत्तर- 1. (ब) दूरी का,  2. (ब) कोणीय संवेग और  प्लांक नियतांक,  3. (स)  त्वरण,  4. (द) उन सभी दर्शकों से एक ही मान रखती है चाहे अक्षरों से अभिविन्यास भिन्न-भिन्न है,  5. (अ)   90°,  6.(स) बल के, 7.(स)   दोनों कथन सत्य हैं।

प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. ग्रह तारों आदि की दूरियों को  ……….विधि द्वारा मापा जाता है।
  2. वेग प्रवणता का SI मात्रक……… है
  3. बल = द्रव्यमान × ……………… 
  4. क्षैतिज दिशा में गुरुत्वीय त्वरण का मान……….होता है।
  5. बंद परिपथ में संरक्षी बल द्वारा किया गया कार्य….…… होता है।
  6. कार्य करने की दर को…………कहते हैं।
  7. प्रकृति में बल सदैव……… में होते है

उत्तर- 1. लम्बन , 2. ms-2, 3. त्वरण , 4. शून्य, 5. शून्य  , 6. शक्ति, 7. जोड़े

प्रश्न 3 सही जोड़ी बनाइए

  1. एक प्रकाश वर्ष           (अ)  मीटर
  2. एक एंगस्ट्रोम               (ब)   9.46 ×1012 किलोमीटर
  3. मूल मात्रक                 (स) 10-10  मीटर
  4. कोणीय वेग                (द)  न्यूटन
  5. कार्य                        (ई)  किलोग्राम मीटर/ सेकंड
  6. संवेग।                      (फ)  जूल 
  7. बल।                         (ज)  रेडियन/ सेकंड

उत्तर- 1.(ब) , 2.(स) , 3 (अ) , 4.(ज) , 5.(फ) , 6.(ई) , 7.(द) 

प्रश्न 4 एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए-

  1. मूल राशियां किन्हे कहते हैं
  2. एंपियर तथा न्यूटन में से कौन सा मूल मात्रक है
  3. सूर्य के चारों ओर दीर्घ वृत्ताकार गति में पृथ्वी किस प्रकार की वस्तु है।
  4. वेग समय ग्राफ के अंतर्गत आने वाला क्षेत्रफल क्या व्यक्त करता है।
  5. शून्य सदिश किसे कहते हैं ?
  6.  प्रक्षेप्य पथ के किस बिंदु पर चाल अधिकतम एवं किस बिंदु पर न्यूनतम होती है।
  7. रॉकेट नोदन किस पर आधारित है?

उत्तर- 1 वह भौतिक राशियां स्वतंत्र होती हैं तथा अन्य किसी राशि पर निर्भर नहीं होती हैं मूल राशियां कहलाती हैं , 2.एम्पियर , 3. , 4.विस्थापन , 5. शून्य सदिश वह सदिश  है जिसका मापांक शून्य होता है, 6.प्रेक्षपण बिंदु पर चाल = अधिकतम तथा प्रक्षेप्य पथ के उच्चतम बिंदु पर चाल = न्यूनतम, 7. संवेग संरक्षण

प्रश्न 5. एक पारसेक में कितने खगोलीय एकक होते हैं?

अथवा 

 विमीय विश्लेषण के  उपयोग लिखिए।

प्रश्न 6. एक समान तथा परिवर्तित त्वरण को परिभाषित कीजिए ।

अथवा 

आपेक्षिक वेग किसे कहते हैं?

प्रश्न 7. कोई कण एक समान त्वरित गति से गतिशील है, वेग समय ग्राफ बनाए जबकि –

(i) त्वरण धनात्मक हो , (ii) त्वरण ऋणात्मक हो

अथवा

सदिशो के योग का त्रिभुज नियम लिखिए।

प्रश्न 8. कोणीय वेग किसे कहते हैं?  इसका सूत्र लिखिए।

 अथवा

वृत्तीय गति के लिए आवर्तकाल और आवृत्ति की परिभाषा दीजिए।

प्रश्न 9. संवेग की परिभाषा लिखिए।

 अथवा 

एक न्यूटन बल को परिभाषित कीजिए।

प्रश्न 10. घर्षण से होने वाले लाभ और हानि बताइए। 

अथवा 

संवेग संरक्षण का नियम लिखिए।

प्रश्न 11. आवेग क्या है इसका SI मात्रक लिखिए।

अथवा 

क्रिकेट खिलाड़ी कैच लेते समय अपने हाथों को पीछे की ओर क्यों खींचते हैं?

प्रश्न 12. शक्ति की परिभाषा, मात्रक तथा विमीय सूत्र लिखिए।

अथवा

कार्य तथा विकृति का विमीय सूत्र और मात्रक लिखिए।

प्रश्न 13. मूल मात्रक तथा व्युत्पन्न मात्रक में अंतर लिखिए ।

अथवा

भौतिक समीकरण V2 = U2 + 2as की शुद्धता की जांच कीजिए।

प्रश्न 14 अभिकेंद्र त्वरण किसे कहते हैं ? व्यंजक ज्ञात करो।

अथवा 

सिद्ध कीजिए कि एक समान वृत्तीय गति में पिंड का आवर्तकाल उसकी आवृत्ति के व्युत्क्रम के बराबर होता है।

प्रश्न 15 वृत्तीय गति किसे कहते हैं एक समान वृत्तीय गति के लिए अभिकेंद्र त्वरण ज्ञात करो।

अथवा

 क्रिकेट का कोई खिलाड़ी किसी गेंद को 100 मीटर की अधिकतम क्षैतिज दूरी तक फेंक सकता है वही खिलाड़ी गेंद को जमीन से ऊपर कितनी ऊंचाई तक फेंक सकता है।

प्रश्न 16 तोप बंदूक के प्रतिक्षिप्त वेग के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए।

अथवा 

संरक्षी बल तथा असंरक्षी बल में अंतर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 17. ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंके गए पिंड के लिए गति के समीकरण प्राप्त कीजिये। 

अथवा

एक समान त्वरित गति में x – t ग्राफ खींचकर गति के समीकरण प्राप्त कीजिए।

प्रश्न18 प्रक्षेप्य गति किसे कहते हैं पृथ्वी सतह से क्षेत्तिज से किसी कोण पर फेंके गए प्रक्षेप्य के लिए  उड्यन काल, अधिकतम ऊंचाई एवं क्षैतिज परास के लिए सूत्र ज्ञात कीजिए।

अथवा 

प्रक्षेप गति में किस कोण पर क्षैतिज परास ऊंचाई के बराबर होती है?  गणना कीजिए।

प्रश्न 19 किसी स्प्रिंग को खींचने या दबाने पर संचित स्थितिज ऊर्जा के लिए सूत्र स्थापित कीजिए।

 अथवा

25 मीटर प्रति सेकंड से गतिशील 60 किलोग्राम के पिंड पर 50 न्यूटन का मंदन बल लगाया जाता है पिंड को रोकने में लगा समय ज्ञात कीजिए।

Rate this post

Leave a Comment