कक्षा 10वीं
विषय – सामाजिक विज्ञान
समकालीन भारत 2 भूगोल
अध्याय 2
वन एवं वन्य जीव संसाधन
महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न
नोट :― इस अध्याय में से एक वस्तुनिष्ठ प्रश्न आपकी परीक्षा में आएगा कुछ महत्वपूर्ण वस्तु प्रश्न आपके लिए इस प्रकार है-
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-
(i) वे उत्पादक जिन पर सभी जीव निर्भर रहते हैं-
(अ) द्वितीयक उत्पादक
(ब) प्राथमिक उत्पादक
(स) तृतीयक उत्पादक
(द) इनमे से कोई नहीं
उत्तर- (ब) प्राथमिक उत्पादक
(ii) वन्य जीवो के आवास रक्षण हेतु पहला कानून बनाया गया था-
(अ) प्रोजेक्ट टाइगर 1973
(ब) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972
(स) संयुक्त वन प्रबंधन अधिनियम 1988
(द) वन्य जीव अधिनियम 1986
उत्तर- (ब) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972
(iii) नर्मदा सागर परियोजना से किस राज्य का वन क्षेत्र प्रभावित हो रहा है-
(अ) मध्यप्रदेश
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) छत्तीसगढ़
(द) महाराष्ट्र
उत्तर- (अ) मध्यप्रदेश
(iv) शांत घाटी का सम्बन्ध किस राज्य से है-
(अ) तमिलनाडु
(ब) केरल
(स) कर्नाटक
(द) उड़ीसा
उत्तर- (ब) केरल
(v) सरिस्का बाघ रिजर्व परियोजना किस राज्य में स्थित है-
(अ) राजस्थान
(ब) केरल
(स) कर्नाटक
(द) उड़ीसा
उत्तर- (अ) राजस्थान
(vi) निम्नलिखित में से किस राज्य में संयुक्त वन प्रबंधन का पहला प्रस्ताव पास किया गया था-
(अ) राजस्थान
(ब) पंजाब
(स) उड़ीसा
(द) कर्नाटक
उत्तर- (स) उड़ीसा
(vii) पूर्वोत्तर और मध्य भारत में वनों की कटाई का प्रमुख कारण है-
(अ) ईधन के लिए
(ब) स्थान्तरित के लिए
(स) आवास के लिए
(द) उद्योग के लिए
उत्तर- (ब) स्थान्तरित के लिए
(viii) निम्नलिखित में से स्थाई वनों का सर्वाधिक क्षेत्र किस राज्य में स्थित है-
(अ) राजस्थान
(स) उड़ीसा
(ब) पंजाब
(द) मध्य प्रदेश
उत्तर- (द) मध्य प्रदेश
(ix) इनमें से कौन-सी टिप्पणी प्राकृतिक वनस्पतिजात और प्राणीजात के ह्रास का सही कारण नहीं है –
(a) कृषि प्रसार
(b) वृहत् स्तरीय विकास परियोजनाएँ
(c) पशुचारण और ईंधन लकड़ी एकत्रित करना
(d) तीव्र औद्योगीकरण और शहरीकरण
उत्तर- (c) पशुचारण और ईंधन लकड़ी एकत्रित करना
(x) इनमें से कौन-सा संरक्षण तरीका समुदायों की सीधी भागीदारी नहीं करता- (NCERT)
(a) संयुक्त वन प्रबंधन
(b) चिपको आंदोलन
(c) बीज बचाओ आंदोलन
(d) वन्य जीवन पशु विहार का परिसीमन।
उत्तर- (d) वन्य जीवन पशु विहार का परिसीमन।
(xi) निम्नलिखित में से कौन-सा टाइगर रिजर्व पश्चिम बंगाल में डोलोमाइट के खनन के कारण गंभीर खतरे में है-
(a) सुंदरवन
(b) बक्सा टाइगर रिजर्व
(c) बांधवगढ़
(d) मानस
उत्तर- (b) बक्सा टाइगर रिजर्व
(xii) भारत में “बाघ रिजर्व” की संख्या लगभग कितनी है-
(a) 16
(b) 21
(c) 50
(d) 35
उत्तर- (c) 50
(xiii) चिपको आंदोलन से क्या तात्पर्य है-
(a) हिमालय क्षेत्र में महिला मंगल दल द्वारा वृक्षों से चिपककर उसकी रक्षा की थी
(b) जंगली जानवरों की रक्षा के लिए चलाया गया आंदोलन
(c) राजस्थान में खेजड़ी वृक्ष रक्षा अभियान
(d) पर्यावरणविदों द्वारा वनों को बचाने के लिए अभियान
उत्तर- (a) हिमालय क्षेत्र में महिला मंगल दल द्वारा वृक्षों से चिपककर उसकी रक्षा की थी।
(xiv) निम्नलिखित में से कौन-सा वन, वन विभाग अथवा अन्य विभागों के जरिए सरकार के प्रबंधन क्षेत्र में नहीं है-
(a) आरक्षित वन
(b) रक्षित वन
(c) अवर्गीकृत वन
(d) भैरोदेव डाक व सेंचुरी
उत्तर- (d) भैरोदेव डाक व सेंचुरी
(xv) ऐसी जातियाँ जो इनके रहने के आवासों में खोज करने पर अनुपस्थित पाई गई हैं, वे हैं-
(a) संकटग्रस्त जातियाँ
(b) लुप्त जातियाँ
(c) दुर्लभ जातियाँ
(d) सामान्य जातियाँ
उत्तर- (b) लुप्त जातियाँ
(xvi) ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ योजना प्रारंभ हुई-
(a) 1980
(b) 1976
(c) 1973
(d) 1970.
उत्तर- (c) 1973
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ती कीजिए-
- विविध प्रकार के वन एवं जीव-जंतु की उपस्थिति को साधारण शब्दों में ………. कहते हैं।
- ‘प्रोजेक्ट टाईगर’ विश्व की बेहतरीन वन्य जीव परियोजनाओं में से एक है और इसकी शुरुआत……में हुई।
- वन्य जीव अधिनियम……….और………. के तहत् सैकड़ों तितलियों, पतंगों, भृगों और एक ड्रैगनफ्लाई को भी संरक्षित जातियों में शामिल किया गया।
- वन विभाग के अंतर्गत……..क्षरित वनों के बचाव के लिए कार्य करता है।
- भारत में सघन वन क्षेत्र …….. प्रतिशत है।
- भारत में विश्व की सारी जैव उपजातियों की ……. प्रतिशत संख्या पाई जाती है।
- भारत में 10 प्रतिशत वन्य वनस्पतिजात और 20 प्रतिशत………के लुप्त होने का खतरा है।
- वन………….उत्पादक हैं जिन पर दूसरे सभी जीव निर्भर करते हैं।
- देश में आधे से अधिक वन क्षेत्र…….. घोषित किए गए हैं।
- अमेरिकी नागरिक का औसत संसाधन उपभोग एक सोमाली नागरिक के औसत उपभोग से…….. गुना ज्यादा है।
- पश्चिम बंगाल में…………डोलोमाइट के खनन के कारण गम्भीर खतरे में है।
- छोटा नागपुर क्षेत्र में………..जनजातियां निवास करती हैं।
- स्थाई वन क्षेत्रों का सर्वाधिक क्षेत्र………राज्य में स्थित है।
- भारत में सघन वन क्षेत्र……. प्रतिशत है।
1. जैव-विविधता, 2. 1973 ई., 3. 1980 ई., 1986 ई., 4. संयुक्त वन प्रबंधन, 5. 12.2,
6. 8, 7. स्तनधारियों, 8. प्राथमिक, 9. आरक्षित वन, 10.40, 11. बक्सा टाइगर रिजर्व , 12. मुंडा और सद्धान्त, 13. मध्य प्रदेश, 14. 12.2 %
प्रश्न 3. सही जोड़ियां मिलाइये-
(A)
(i) बीज बचाओ आन्दोलन. (अ) वन कटाई रोकथाम
(ii) चिपको आन्दोलन (ब) नवदायन
(iii) संयुक्त वन प्रबंधन। (स) 1972
(iv) सर्वाधिक वन क्षेत्र. (द) 1988
(v) भारतीय वन्य जीव अधिनियम. (ई) मध्य प्रदेश
उत्तर- (i) (ब) , (ii) (अ) , (iii) (द) , (iv) (ई) , (v) (स)
(B)
1. भारत की लुप्त प्रजाति a. मध्य प्रदेश
2. स्थायी वनों का सर्वाधिक क्षेत्र b. एशियाई चीता
काला हिरण काला. c. दुर्लभ
एशियाई हाथी d. संकटग्रस्त
हिमालयन भूरा भालू e. सुभेद्य
अंडमान जंगली सुअर f. लुप्त
गुलाबी सिर वाली बत्तख g. स्थानिक
3-1. (b), 2. (a), 3. (d), 4. (e), 5. (c), 6. (g), 7. (f).
प्रश्न 4. सत्य / असत्य लिखिए-
(i) ओडिशा राज्य ने संयुक्त वन प्रबंधन का पहला प्रस्ताव पास किया।
(ii) चिपको आंदोलन हिमालयी प्रदेश में चलाया गया।
(iii) सरिस्का बाघ रिज़र्व मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है।
(iv) देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.56 प्रतिशत हिस्सा वन आवरण के अंतर्गत आता है।
(v) भारत और नेपाल देशों को बाघों का आवास स्थल माना जाता है।
(vi) भारतीय वन्य जीव अधिनियम 1972 में लागू किया गया।
(vii) आरक्षित वनों को सर्वाधिक मूल्यवान माना जाता है।
(viii) टिहरी, किसानों के “पानी बचाओ आंदोलन” के लिए प्रसिद्ध है।
(ix) भारत में 1952 ई. में चीते की प्रजाति लुप्त घोषित कर दी गई।
(x) सभी प्रकार के पशु, पक्षी, जीवाणु, सूक्ष्म जीवाणु तथा मनुष्य मिलकर प्राणीजात कहलाते हैं।
(xi) हिमालयन यव एक औषधीय पौधा है, जिससे कैंसर की दवाई बनती है।
(xii) 1952 से नदी-घाटी परियोजनाओं के कारण वन क्षेत्रों को साफ करना पड़ा है।
(xiii) मध्यप्रदेश में स्थायी वनों के अन्तर्गत सर्वाधिक वन क्षेत्र है।
(xiv) भारतीय वन्य जीव रक्षण अधिनियम, 1965 में लागू किया गया।
(xv) वन्य जीव और कृषि फसल उपजातियों में अत्यधिक जीव विविधताएँ पाई जाती हैं।
(xvi) सुभेद्य जातियों में चीता और गुलाबी सिर वाली बत्तख आती हैं।
(xvii) वनों और वन्य जीवन का विनाश मात्र जीव विज्ञान का विषय है।
उत्तर- (I) सत्य, (ii) सत्य, (iii) असत्य, (iv) सत्य, (v) सत्य, (vi) सत्य, (vii) सत्य, (viii) असत्य, (ix) सत्य , (x) सत्य , (xi) सत्य , (xii) सत्य , (xiii) सत्य , (xiv) असत्य , (xv) सत्य, (xvi) असत्य, (xvii) असत्य
प्रश्न 5. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए-
(i). टिहरी में किसानो द्वारा कौन-सा आंदोलन चलाया गया था?
(ii). भारत में स्थानांतरी (झूम) खेती मुख्यतः किन क्षेत्रों में की जाती है ?
(iii) जैव संसाधनों का विनाश किसके विनाश से जुड़ा है ?
(iv) छोटा नागपुर क्षेत्र की जनजातियां किसकी पूजा करती है ?
(v) भूमि पर पाया जाना वाला सबसे तेज स्तनधारी जीव है ?
(vi) श्लेष और बर्न’ किससे संबंधित है?
(vii) विकासशील देशों में पर्यावरण विनाश का मुख्य दोषी किसे माना जाता है ?
(viii) टिहरी मे किसानो द्वारा किया गया आन्दोलन का नाम लिखिए।
(ix) भारत में कितनी प्रजातियों को लुप्त होने का खतरा है ?
(x) वनों की कटाई से होने वाले किन्हीं दो प्रभावों को लिखिए।
(xi) कोई दो वन्य प्राणियों के नाम बताएँ जो लुप्त होने के कगार पर हैं ?
(xii) ओडिशा और बिहार की जनजातियाँ शादी के दौरान किस वृक्ष की पूजा करती हैं ?
(xiii) सुन्दर वन राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर- (I) , (ii) , (iii) , (iv) , (v) , (vi) , (vii) , (viii) , (ix) 10% वन्य वनस्पति जगत और 20% स्तनधारी, (x) सूखा, बाढ़, (xi) गुलाबी सिर वाली बत्तख, पहाड़ी कोयल, (xii) आम और इमली, (xiii) पं. बंगाल।