अंकसूची की द्वितीय प्रति हेतु आवेदन पत्र by study grow

Ankasuchi ki dwitiyak prati hetu avedan patr :– दोस्तों आज हम आपके इस आर्टिकल में अंकसूची की द्वितीय प्रति मंगवाने हेतु आवेदन पत्र लिखना बताएंगे। हम आपको बताएंगे कि हम किस प्रकार से एक बेहतरीन और आकर्षक आवेदन पत्र लिख सकते हैं, और किसी भी आवेदन पत्र को लिखते समय हमें क्या क्या गलती नहीं करनी चाहिए और किन किन बातों को ध्यान रखना चाहिए अंकसूची की द्वितीय प्रति मंगवाने हेतु आवेदन पत्र कई बार बोर्ड परीक्षा परीक्षा मेंं पूछा जा चुका है और आगे भी पूछे जाने की संभावना है, यह परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण आवेदन पत्र है और यदि आपकी कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची दुर्भाग्यवश कहीं खो जाती है तब आपको इस आवेदन को लिखने की आवश्यकता पढ़ती है जिससे कि आप अपनी अंक सुुुची की दूसरी प्रति प्राप्त कर सकें तो आइए जानते हैं यह किस प्रकार अंकसूची की द्वितीय प्रति मंगवाने हेतु आवेदन पत्र लिखा जाता है।

आवेदन पत्र लिखने का सही तरीका

इसके लिए आपको परीक्षा में पूछे गए विषय पर आवेदन लिखना होता है। आवेदन 3 पैराग्राफ में लिखा जाता है।

पहले पैराग्राफ में आपको निम्न बिंदु लिखने होते हैं-

  • संबोधन ‘ सेवा मे,’ लिखे।
  • इसके बाद जिसके लिए आप पत्र लिख रहे हैं उसका पद बताना होता है। जैसे प्राचार्य महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी महोदय, या कलेक्टर महोदय आदि जिस भी अधिकारी को आप पत्र लिख रहे है। उसे उसके पद से सम्बोधित करेंगे।
  • उसके बाद जिस संस्था के लिए यह पत्र लिखा जाता है आपको उसका नाम लिखना होता है।
  • इसके बाद आपको उस शहर का नाम लिखना होता है जहां संस्था है।
  • अब आपको आवेदन का विषय लिखना होता है। अर्थात आप जिस विषय पर आवेदन करना चाहते हैं उसे लिखना होता है, जैसे शुल्क मुक्ति, अवकाश, त्याग प्रमाण पत्र हेतु आदि। और यदि शिकायत पत्र हो तो जो शिकायत हो वो लिखते हैं। इस पोस्ट में हम आपको अंकसूची की प्रति मंगवाने के लिए आवेदन पत्र लिखना बता रहे हैं तो आप का विषय होगा की अंकसूची की द्वितीय प्रति मंगवाने हेतु आवेदन पत्र।
  • फिर बाई ओर महोदय लिख कर (,) कोमा लगाए।
  • दूसरे पैराग्राफ में आपको सम्बंधित विषय पर 8-10 लाइन लिखना होता है। इसमें आपको यह बताना होता है कि आपका विषय कितना सही और विचारणीय है। यह पैराग्राफ बहुत ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहये।
  • अंक सूची की द्वितीय प्रति के आवेदन में अब आपको स्वंय से सम्बंधित जानकारी देनी होगी । अब आप अपना नाम, पिता का नाम, परीक्षा, परीक्षा केंद्र, अनुक्रमांक, नियमित/स्वाध्यायी, पूरा पता , संलग्नक
  • अब बाई ओर दिनांक और दांई ओर विनीत/प्रार्थी/भवदीय लिख कर अपना नाम लिखे।
Note :- आपकी परीक्षा में इस आवेदन को कई प्रकार से पूंछा जा सकता है जैसे आपको नाम और कुछ conditions दे दी जाएंगी जिनका प्रयोग आपको आपकी आवेदन में करना होगा ।
अब जानते हैं की आप को किस प्रकार एप्लीकेशन देखना है हम आपको अंकसूची की द्वितीय प्रति भेजने के संबंध में एप्लीकेशन लिखना बता रहे हैं।
प्रश्न . सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म. प्र., भोपाल को कक्षा 12वीं की अंक-सूची की द्वितीय प्रति भेजने के सम्बन्ध में आवेदन-पत्र लिखिए।
उत्तर-
सेवा में,
सचिव,
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म. प्र.,
भोपाल।
विषय : अंक-सूची की द्वितीय प्रति भेजने के सम्बन्ध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैंने सन् 20… कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। दुर्भाग्यपूर्ण मेरी 12वीं परीक्षा 20….. की अंक-सूची खो गयी है।
अत: आपसे निवेदन है कि मुझे मेरी 12वीं की अंकसूची की द्वितीय प्रति भेजने का कष्ट करें। इसके लिए मैं ₹ 20 का बैंक ड्राफ्ट नं. 37701 आपके नाम से भेज रहा हूँ।
मुझसे सम्बन्धित जानकारी अग्रानुसार है-
  1. नाम : मोहन शर्मा
  2. पिता का नाम : रामकृष्ण शर्मा
  3. परीक्षा : 12वीं 20…
  4. परीक्षा :
  5. केंद्र : एम.एस.जी इंटर कॉलेज सतना
  6. अनुक्रमांक : 616208
  7. नियमित/स्वाध्यायी : नियमित
  8. पूरा पता : मोहन शर्मा, श्री रामकृष्ण शर्मा, 44, गांधी कॉलोनी, सतना।
  9. संलग्नक : ₹ 20 का बैंक ड्राफ्ट।।

दिनांक 20 जून 20….

विनीत
मोहन शर्मा

आवेदन लिखने में कभी न करे यह गलतियां

  • सम्बोधन के बाद कोमा लगाना न भूलें।
  • पद तथा संस्था के नाम के बाद भी कोमा अवश्य लगाए।
  • स्थान का नाम लिखने के बाद पूर्ण विराम लगाए।
  • विषय एक लाइन से अधिक का नही होना चाहिए।
  • लाइन या बात पूरी होने पर पूर्ण विराम अवश्य लगाए।
  • आप आवेदन पत्र लिखते समय हिंदी के सरल शब्दों का प्रयोग करें। आवेदन में भाषा को बहुत ज्यादा कठिन न बनाए।
  • अपने विषय को सही बताने का प्रयास करें।
  • बोर्ड परीक्षा में application में अपना नाम कभी न लिखे। अ ब स ही लिखें।
  • धन्यवाद जरूर लिखें।
  • दिनांक अवश्य डाले।
  • यदि प्रश्न में नाम पता दिया गया है तो उसी नाम पते का प्रयोग करें। अन्यथा आपको नम्बर नहीं दिए जायंगे।

Note:- यदि आपको हमारा आर्टिकल पसन्द आया हो तो इसे अपने दोस्तों से शेयर जरूर करें। धन्यवाद…

Rate this post

Leave a Comment