10th Hindi varshik paper 2023 MP Board | कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023

Class 10th Hindi varshik paper 2023 :- हेलो छात्रों आज की यह पोस्ट क्लास 10th बोर्ड परीक्षा 2023 देने वाले छात्रों के लिए स्पेशल होने वाली क्योंकि आज हम इस पोस्ट में 10th Hindi varshik paper 2023 के बारे में जानने वाले हैं कौन-कौन से प्रश्न क्लास 10th हिंदी वार्षिक पेपर के लिए छात्रों को याद करना है और कौन से प्रश्न आपको याद नहीं करने है

छात्रों क्लास 10TH हिंदी वार्षिक पेपर के लिए objective prashn और Full Solution के साथ आपको मिलने वाला है और V. Imp Study material के साथ previous question paper PDF भी आपको देने वाले हैं जिससे आप क्लास 10TH हिंदी के पेपर में अच्छे अंक लेकर आ सके क्लास 10TH के छात्र इस पोस्ट को पूरा ध्यान से जरूर पढ़ें।

MP Board Class 10th Hindi varshik paper 2023 | कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए गए टाइमटेबल के अनुसार क्लास 10th हिंदी वार्षिक पेपर 1 मार्च 2023 को होने वाला है और परीक्षा का समय प्रातः 9:00 से 12:00 तक का रहेगा और हिंदी पेपर के दिन आपको परीक्षा केंद्र में आधा घंटा पहले उपस्थित होना है प्रवेश पत्र अवश्य ले जाना है।

क्लास 10th हिंदी वार्षिक पेपर 2023 {imp/Q}

                     (1)   हिंदी क्वेश्चन )

1. सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. रसात्मकं वाक्य काव्यं परिभाषा किस आचार्य की है?

(अ) आचार्य जगन्नाथ         (ब) आचार्य मम्ट

(स) आचार्य विश्वनाथ         (द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

उत्तर _(स) आचार्य विश्वनाथ

2. काव्य के भेद होते हैं-

It

(अ) एक                         (ब) दो

(स) तीन                         (द) चार

उत्तर_(ब) दो

3. किसी काव्य के छन्द एक कथा के धागे में माला की तरह गुथे होते है?

(अ) मुक्तक काव्य               (ब) प्रबंध काव्य

(स) श्रव्य काव्य                  (द) दृश्य काव्य

उत्तर_(ब) प्रबंध काव्य

4. आलम्बन और उद्दीपन का संबंध है।

(अ) स्थायी भाव से              (ब) संचारी भाव से

(स) विभाव से                    (द) अनुभाव से

उत्तर_(स) विभाव से

5. संचारी भावों की संख्या है:

(37) 32                             (ब) 33

(स) 34                               (द) 35.

उत्तर_(स) विभाव से

6. जुगुप्सा किस रस का स्थायी भाव है-

(अ) अद्भुत                        (ब) वीभत्स

(स) रौद्र                            (द) भयानक

उत्तर_ (ब) वीभत्स

7. लय, तुक, यति, गति, मात्रा एवं चरण से युक्त रचना को कहते हैं-

(अ) रस।                             (द) इसमें से कोई नहीं

(स) अलंकार                        (द) इसमें से कोई नहीं

उत्तर_(द) इसमें से कोई नहीं

8. किस वर्णिक छन्द के प्रत्येक चरण में31 वर्ण होते हैं?

(अ) दोहा                              (ब) चौपाई

(स) कवित्त                            (द) सवैया

उत्तर_(स) कवित्त

9. काव्य की शोभा बढ़ाने वाले कारक को कहते हैं-

(अ) रस                        (ब) छन्द

(स) अलंकार                  (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर_(स) अलंकार

10. दोहा छन्द के द्वितीय और चतुर्थ चरण में मात्राएँ होती हैं।

(अ) 13-13                     (ब) 11-11

(स) 12-12                     (द) 16-11

उत्तर _(ब) 11-11

रिक्त स्थान में सही शब्द चुनकर लिखिए-

1. नायक के जीवन की किसी एक घटना अथवा हृदयस्पर्शी अंश का पूर्णता के साथ अंकन………काव्य में किया जाता है।

उत्तर (1) खण्ड काव्य)

2. अभिनय तत्व की प्रधानता………..काव्य में होती है।

उत्तर (2) दृश्यकाव्य,

3. काव्य में रस का अर्थ………स्वीकार किया गया है।

उत्तर (3) आनंद,

4. नायक नायिका के संयोग या वियोग का वर्णन…….रस में होता है।

उत्तर (4) श्रृंगार,

5. कविता के रचना विधान को………..कहते है।

उत्तर (5) छन्द,

6. चौपाई के प्रत्येक चरण में………मात्राएँ होती है।

उत्तर (6) 16-16,

7. छन्द……….प्रकार के होते है।

उत्तर (7) दो,

8. जहाँ लोक की मर्यादा को पार करके किसी वस्तु का

अत्यंत बढ़ा चढ़ाकर वर्णन किया जाता है। वहाँ ……….अलंकार होता है।

उत्तर (8) अतिश्योक्ति,

9. वीर रस का स्थाई भाव………………..….है

उत्तर (9) उत्साह,

10. “बार-बार मोहि लागि बोलाबा”…………..पंक्ति में अलंकार है।

उत्तर (10) पुनरुक्तिप्रकाश

सही जोड़ी बनाकर लिखिए-

(i) (अ)                       (ब)

1. कामायनी                  (ग) महाकाव्य

2. दोहा                         (क) छन्द

3. सुदामा चरित्र               (ख) खण्ड काव्य

4. नाटक                         (ङ) दृश्य काव्य

5. शांत रस                       (घ) निर्वेद

(ii) (आ)                           (ब)

1. काव्य की आत्मा               (ख) रस

2. छन्द के प्रकार                   (ग) दो

3. चौपाई                             (क) मात्रिक छन्द

4. तीन वर्णों का मेल                (ङ) गण

5. बिहारी सतसई                     (घ) श्रृंगार परक

एक वाक्य में उत्तर लिखिए-

1. किस काव्य में पूर्वापर संबंध नहीं होता है?

उत्तर- (1) प्रबन्ध काव्य,

2. रामचरितमानस का प्रमुख छन्द कौन सा है ?     

उत्तर-(2) दोहा चौपाई,

3. मुख्य रूप से स्थाई भावों की संख्या कितनी है ?

उत्तर-(3) दस,

4. ‘बतरस लालच लाल की’ पंक्ति में कौन सा अलकार

है?

उत्तर-(4)अनुप्रास अलंकार,

5. अर्द्ध- सम मात्रिक छन्द क्या है?

उत्तर- (5) दोहा सोरठा,

6. ‘पड़ी अचानक नदी अपार घोड़ा कैसे उतरे पार राणा ने सोचा इस पार तब तक चेतक था उस पार इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है?

उत्तर- (6) अतिश्योक्ति अलंकार,

7. गणों की कुल संख्या लिखिए।

उत्तर (7) आठ,

8. 16:16 मात्राओं का चरण किस छन्द में होता है ?

उत्तर (8) चौपाई छंद,

9. ‘साकेत एवं पंचवटी’ रचनाओं के रचनाकार का नाम

लिखिए।

उत्तर (9) मैथिलीशरण गुप्त।

सत्य/ असत्य कथन लिखिए-

1. रामचरितमानस महाकाव्य है।

उत्तर- (1) सत्य,

2. दृश्य-काव्य में अभिनय तत्व प्रधान होता है।

उत्तर-(2) सत्य,

3. मात्रिक छन्द में मात्राओं की गिनती निश्चित रहती है।

उत्तर-(3) सत्य,

4. वार्णिक छन्द में गण का बहुत महत्व है।

उत्तर-(4) सत्य,

5. रस के सात अंग है।

उत्तर-(5)असत्य,

6. जहाँ अलौकिक आश्चर्य का भाव उत्पन्न हो वहाँ वीभत्स रस होता है।

उत्तर-(6) असत्य,

7. कबीर तुलसी वृंद रहीम आदि कवियों के भक्ति और नीति पर दोहे पाठ्य मुक्तक के अंतर्गत आते हैं।

उत्तर-(7) सत्य,

8. अन्योक्ति अलंकार में लोकासीमा को पार करके बढ़ा

चढ़ाकर वर्णन होता है।

उत्तर-(8) असत्य,

9. बन-ठन के आये, काले-काले मेघ अलंकार का उदाहरण है।

उत्तर-(9) सत्य।

 

MP board हिंदी वार्षिक पेपर 2023 pattern

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट कर दिया है कि आपका कक्षा दसवीं हिंदी बोर्ड का पेपर कैसा आएगा जिससे आपको पहले ही पता चल जाए और आप अपनी तैयारी अच्छे से कर सकें हिंदी पेपर पेटर्न निम्न प्रकार है-

प्रश्न-पत्र निर्माण हेतु विशेष निर्देश-

40% वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 40% विषयपरक प्रश्न 20% विश्लेषणात्मक प्रश्न होंगे।

1.प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। सही विकल्प रिक्त स्थान, सही जोड़ी, एक वाक्य में उत्तर सत्य असल्य संबंधी प्रश्न होगे। प्रत्येक प्रश्न पर 06 अंक निर्धारित है।

2.वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को छोड़कर सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान होगा। यह विकल्प समान इकाई उप इकाई से तथा समान कठिनाई स्तर वाले होगे। इन प्रश्नों को उत्तर सीमा निम्नानुसार होगा-

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न  02 अंक  लगभग 30 शब्द

लघुउत्तरीय प्रश्न         03 अंक  लगभग 75 शब्द

विश्लेषणात्मक          04 अंक   लगभग 120 शब्द

4. कठिनाई स्तर- 40% सरल प्रश्न 45% सामान्य प्रश्न. 15% कठिन प्रश्न

paper pdf (coming soon)

यह सभी पढ़े-

MP Board कक्षा 10 हिंदी वार्षिक पेपर 2023

MP Board कक्षा 10 अंग्रेजी वार्षिक पेपर 2023

MP Board कक्षा 10 विज्ञान वार्षिक पेपर 2023

MP Board कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2023

MP Board कक्षा 10 संस्कृत वार्षिक पेपर 2023

MP Board कक्षा 10 गणित वार्षिक पेपर 2023

कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर PDF download

छात्रों कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर अगर आप गूगल पर सर्च कर रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि कई सारे विद्यार्थी होते हैं जो कि प्रीवियस क्वेश्चन पेपर से तैयारी करते हैं तो हम आपके लिए क्लास 10th हिंदी वार्षिक पेपर की पीडीएफ देने वाले हैं जिससे कि आप अच्छी तैयारी कर सकें।

Hindi Paper PDF (बहुत जल्द यहां से डाउनलोड कर पाओगे)

Note:- कक्षा 10वीं हिंदी वार्षिक पेपर कि यह पोस्ट अगर आपको अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें।

4.4/5 - (17 votes)

Leave a Comment